जनदर्शन कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने वाले पहले पुलिस अधीक्षक बने भोजराम पटेल

Updated on 07-11-2021 06:21 PM

कोरबा  मुख्यमंत्री द्वारा विगत दिनों पुलिस अधीक्षक, आईजी कॉन्फ्रेंस में आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं निराकरण करने हेतु जनदर्शन लगाने के निर्देश दिए गए। इस निर्देश का राज्य में सबसे पहले पालन करते हुए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जनदर्शन लगाने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है।

      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भोजराम पटेल प्रति मंगलवार को समय 11 बजे से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्वयं आम जनता से मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे, प्रति शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आम जनता से मुलाकात कर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

       इसी प्रकार अनुविभाग स्तर पर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा अपने कार्यालय में गुरुवार नगर पुलिस अधीक्षक दर्री द्वारा अपने कार्यालय में बुधवार एवं एसडीओपी कटघोरा द्वारा शुक्रवार को अपने कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्रामीण थाना चौकी के प्रभारी सप्ताह में 3 दिवस एवं शहरी थाना चौकियों के प्रभारी सप्ताह में 2 दिवस चलित थाना लगाकर आम जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे।

         कार्यक्रम में प्राप्त होने वाले शिकायतों के मॉनिटरिंग हेतु उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के अधीन मॉनिटरिंग सेल बनाया जाएगा जो प्राप्त होने वाले शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग करेंगे। जनदर्शन में प्राप्त होने वाले शिकायतों में महिला, बुजुर्ग एवम बच्चों से सम्बंधित शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही किये जाने बाबत निर्देश दिए गए हैं। थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि चलित थाना लगाने हेतु उन ग्रामों को प्राथमिकता दिया जाए जहां पर विवाद ज्यादा होते हों।

         यह भी निर्देशित किया गया है कि जनदर्शन में प्राप्त शिकायत के संधारण हेतु एक रजिस्टर बनाया जाए, प्रति सप्ताह प्राप्त निराकृत होने वाले शिकायतों के सम्बंध में जानकारी आम जन को समाचार पत्र-प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बाजार की जमीन पर अवैध कब्जे और राजस्व रिकॉर्ड…
 15 June 2026
रायपुर, रायपुर पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। सरस्वती नगर, आमानाका और न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फैली कॉलोनी में करीब 100 पुलिस…
 15 June 2026
कोंडागांव, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित केशकाल घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जगदलपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा जा रहा ऑक्सीजन से भरा टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया। रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में…
 15 June 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 87 साल की बुजुर्ग महिला ने इच्छा मृत्यु मांगी है। आरोप है कि भाजपा समर्थित पंच ने केवाईसी, धान-पंजीयन और बीमा के बहाने 90 लाख रुपए…
 15 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला मैनेजर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। निपनिया गांव की महिला के मुताबिक वह अपने मृत पति के…
 15 June 2026
रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा किसानों को समर्थन मूल्य सुनिश्चित…
 15 June 2026
रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से शनिवार को रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास पर छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जेठानी ने सौजन्य भेंट की। इस…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की महिला खिलाड़ियों (शारदा और पूजा) ने पहले 'खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स' के महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड)…
Advt.