खाने के शौकीनों के लिये भोपाल जन्नत है : सारा खान

Updated on 15-10-2020 11:41 PM


भोपाल / भारतीय पकवानों में बहुत सारी विविधतायें हैं। खाने-पीने के सामानों को लेकर हर जगह की अपनी खासियत होती है और कई पारंपरिक व्यंजन उस क्षेत्र से जुड़े होते हैं। खान-पान की यह विविधता भारत की एक सबसे बड़ी विशेषता भी है। वर्ल्ड फूड डे के अवसर पर, भोपाल की रहने वाली एण्डटीवी की कलाकार सारा खान, जोकि “संतोषी मां सुनाये व्रत कथाएं' में पॉलोमी की भूमिका निभा रही हैं, ने भोपाल के अपने पसंदीदा स्थानीय पकवानों और फूड डेस्टिनेशन्स के बारे में बात की। सारा खान ने कहा, "भोपाल को झीलों का शहर भी कहा जाता है। यह शहर न सिर्फ अपनी हरियाली और सौंदर्य के लिये मशहूर है, बल्कि इसे यहां की खाने-पीने की चीजों के लिये भी जाना जाता है। खाने के शौकीनों के लिये भोपाल जन्नत है। यहां पर तरह-तरह के और अनूठे स्वाद चखने को मिलते हैं। मैं जब भी भोपाल जाती हूं, पुराने भोपाल की इतवार चौक में स्थित जमाल भाई की टी शॉप की सुलेमानी चाय से अपने दिन की शुरूआत करना पसंद करती हूं। भोपाल नवाबों का शहर है और इसलिये यह नॉन-वेजिटेरियन लोगों के लिये स्वर्ग के जैसा है। मुझे कबाब बहुत अच्छे लगते हैं और पुराने भोपाल में जमील्स की दुकान पर मिलने वाले कबाब की तो बात ही कुछ और है। यहां पर बेस्ट कबाब और पाया सूप मिलता है! कोह-हे-फिज़ा के पास फिलफोरा में मिलने वाला शाही टुकड़ा एक बेस्ट डेजर्ट है और यदि आप भोपाल में हैं, तो आपको इसका स्वाद जरूर चखना चाहिये। इस शहर सबसे बड़ी खासियत है भोपाली पान, जो आपको पूरे शहर में मिल सकते हैं। यह पान कोई साधारण पान नहीं है, बल्कि भोपाल का एक आर्ट है, जिस पर भोपालियों को बहुत गर्व हैहम सभी बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमें दिन में तीन बार खाना मिलता है, लेकिन ऐसे भी लोग मौजूद हैं, जिन्हें एक वक्त का खाना भी नसीब नहीं हो पाता है। प्लीज खाना बर्बाद न करें, बल्कि उसे जरूरतमंदों को दे दें। इस बार वर्ल्ड फूड डे पर भूखों को भोजन करायें

तो यदि आपने अभी तक भोपाल के स्थानीय पकवानों का स्वाद नहीं चखा है, तो आप वाकई में एक बहुत बड़ी चीज मिस कर रहे हैं!

सारा खान को पॉलोमी के रूप में देखिये, 'संतोषी मां सुनाये व्रत कथाएं' में हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9.00 बजे, सिर्फ एण्डटीवी पर!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.