भूमि पेडनेकर की चार फिल्में रिलीज को तैयार

Updated on 04-01-2022 09:01 PM

मुंबई वर्तमान में भूमि पेडनेकर की चार फिल्में रिलीज को तैयार है, मगर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए इन फिल्मों के प्रदर्शन पर संकट मंडरा रहा है। इसे लेकर भूमि चिंतित भी हैं।  एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने मन की बात को बताते हुए कहा है कि वो भी चाहती हैं कि उनकी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो, मगर वो ऐसा लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ताक पर रख कर नहीं चाहती हैं।

भूमि ने अपने इंटरव्यू में कहा, ‘मैं  चाहती हूं कि मेरी फिल्में थिएटर्स में रिलीज हो, पहले तिमाही में अगर मेरी एक-दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जाए, तो यह इंडस्ट्री के लिए अच्छी बात होगी, मगर मेरे लिए लोगों  जिंदगी ज्यादा अहमियत रखती है।भूमि पेडनेकर ने अपने इंटरव्यू में यह भी कहा कि उनके लिए साल 2021 बेहतरीन रहा है। उन्होंने पिछले साल 4 फिल्मों की शूटिंग पूरी की है।इनमें फिल्म गोविंदा नाम मेरा’, ‘बधाई दो; औररक्षा बंधन’  शामिल है। 32 साल की भूमि कहती हैं कि इन फिल्मों में उनका अलग-अलग किरदार है।

 भूमि ने कहा, ‘ साल 2021 में जहां मैं फिल्मों की शूटिंग में बिजी रही, वहीं साल के कुछ महीने परेशानी भरा भी रहा। कुछ समय के लिए मैं और मेरी फैमिली बीमार भी रहे, मगर हम जल्दी ठीक भी हो गए। फिलहाल, अब मैं अपनी फिल्मों के रिलीज होने का  बड़ी बेताबी से इंतजार कर रही हूं।भूमि पेडनेकर साल 2022 में भी बेहद बिजी रहने वाली हैं। उनके पास इस समय कई बड़े बैनर की फिल्में हैं और वो इन फिल्मों की शूटिंग आने वाले महीनों में पूरी करेंगी। दर्शकों ने भूमि को अंतिम बार फिल्मदुर्गामती’- मिथमें देखा  था। इस फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने बेहद पसंद किया था।

बता देंकि भूमि पेडनेकर  बॉलीवुड में मौजूदा दौर की सबसे प्रतिभाशाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है। अपनी पहली फिल्मदम लगा के हईशासे ही साबित कर दिया था कि वो बॉलीवुड के एक बेहतरीन एक्ट्रेस बनेंगी। इस फिल्म की कामयाबी के बाद  उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.