भूपेंद्र पटेल के पास हैं LIC की 28 पॉलिसीज, जानिए कितनी है गुजरात के सीएम की नेटवर्थ
Updated on
17-10-2025 01:02 PM
गुजरात में आज मंत्रिमंडल का फेरबदल हो रहा है। इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। नए मंत्रियों ने आज गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में शपथ लेंगे। बीजेपी ने साल 2022 में गुजरात में लगातार सातवीं बार सरकार बनाई थी और भूपेंद्र पटेल को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाया गया था। पाटीदार समाज से आने वाले पटेल ने घाटलोडिया सीट से चुनाव जीता था। जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ?
myneta.info के मुताबिक भूपेंद्र पटेल ने 2022 के चुनावी हलफनामें में अपनी कुल संपत्ति 8 करोड़ 22 लाख रुपये बताई थी। उन पर 69 लाख रुपये की देनदारी भी थी। हलफनामे के मुताबिक गुजरात के मुख्यमंत्री के पास मात्र 47,449 रुपये का कैश था। उनकी पत्नी के पास 35,589 रुपये कैश था जबकि पूरे परिवार के पास कुल 1,39,356 रुपये का कैश था। साथ ही उनके परिवार के नाम पर बैंकों में 2,59,757 रुपये जमा थे।
28 एलआईसी पॉलिसीज
दिलचस्प बात है कि उनके पास एलआईसी की 28 पॉलिसीज हैं जबकि उनकी पत्नी के पास चार पॉलिसीज हैं। इनकी कुल वैल्यू 1.39 करोड़ रुपये है। पटेल के पास कोई जमीन नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी के नाम पर एक जमीन है। भूपेंद्र पटेल के पास 16.75 लाख रुपये के हीरे हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 25 लाख 15 हजार रुपये के सोने और चांदी के गहने हैं। भूपेंद्र पटेल के पास एक हुंडई आई-20 गाड़ी है जबकि उनकी पत्नी के पास होंडा एक्टिवा स्कूटी है।गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर पटेल को 321,000 रुपये का वेतन मिलता है। इसके अलावा उनको मुफ्त आवास, यात्रा भत्ता, चिकित्सा सुविधाएं आदि प्राप्त हैं। देश में हर राज्य के मुख्यमंत्री की सैलरी अलग-अलग होती है। साल 2017 के दौरान भूपेंद्र पटेल के पास 5 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। चुनावी हलफनामे में पटेल ने अपने इनकम का सोर्स सैलरी, रेंट और अन्य माध्यम को बताया है। वहीं, उनकी पत्नी की कमाई दुकानों के किराये और बिजनेस से होती है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…