बाइडेन ने ट्रंप और उनके समर्थकों पर चुनाव को लेकर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया

Updated on 08-01-2022 08:36 PM

वॉशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके समर्थकों पर चुनाव को लेकर झूठ बालने और लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया। कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद भवन) पर हुए हमले के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर बाइडेन ने यह बयान दिया। गौरतलब है कि ट्रंप ने तीन नवंबर 2020 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार नहीं की थी और उन्होंने चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। ट्रंप के इन आरोपों के बीच संसद भवन पर उनके समर्थकों ने छह जनवरी को कथित तौर पर हिंसा की थी।

बाइडन ने कहा, ‘इतिहास में पहली बार, एक राष्ट्रपति केवल चुनाव नहीं हारा, बल्कि हिंसक भीड़ के कैपिटल में हिंसा करने से, उसने सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को रोकने की कोशिश भी की। पूर्व राष्ट्रपति के समर्थक इतिहास को पुन:लिखने की कोशिश कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि आप चुनाव के दिन को विद्रोह के दिन के रूप में और छह जनवरी को यहां हुए दंगों को लोगों की इच्छा की सच्ची अभिव्यक्ति के रूप में देखें।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘हमें इस बात को लेकर स्पष्ट होना चाहिए कि क्या सच है और क्या झूठ। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने 2020 चुनाव को लेकर कई झूठ फैलाएं हैं। कैपिटल में बाइडन के भाषण के दौरान अधिकतर रिपब्लिकन सांसदों की अनुपस्थिति या चुप्पी ने देश में विभाजन को काफी हद तक रेखांकित किया। इससे पहले, हमेशा बाइडन ने हमले का उल्लेख काफी संयम से किया था, लेकिन बृहस्पतिवार को उन्होंने काफी आक्रामक भाषण दिया। वहीं, फ्लोरिडा में ट्रंप ने एक बार फिर 2020 राष्ट्रपति चुनाव पर सवाल उठाए। उन्होंने छह जनवरी को कैपिटल में हजारों समर्थकों को भेजने की कोई जिम्मेदारी नहीं ली, जब उन्होंने अपने समर्थकों से कहा था कि लड़ने में जान लगा दो। यहां तक कि कुछ रिपब्लिकन नेता जिन्होंने हमले की निंदा की थी, उन्होंने भी अपने सुर बदल लिए और इस तरह के बयान दिए कि जैसे कि वह ट्रंप से सहमत हों।

दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपति बाइडन ने छह जनवरी को लेकर क्या निर्लज राजनीति की रिपब्लिकन नेता मिच मैककोनेल, जिन्होंने पहले कहा था कि ट्रंपव्यावहारिक और नैतिक रूप सेहमले के लिए जिम्मेदार थे। अब उन्होंने एक बयान जारी कर उस दिन की गंभीरता पर प्रकाश डाला, साथ ही यह भी कहा कि कुछ डेमोक्रेट अन्य उद्देश्यों के लिए इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.