वर्चुअल बैठक में यूक्रेन संकट पर मंगलवार को चर्चा करेंगे बाइडेन और पुतिन

Updated on 05-12-2021 09:42 PM

मॉस्को यूक्रेन की सीमा पर रूस के सैनिकों की तैनाती को लेकर अमेरिका और रूस के बीच बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन वर्चुअल बैठक करने वाले हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बातचीत शाम के समय होगी।

रूस इस बात पर अडिग है कि अमेरिका गारंटी दे कि यूक्रेन को नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल नहीं किया जाएगा। बाइडेन प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि रूस ने यूक्रेन के साथ लगती सीमा पर करीब 70 हजार सैनिकों की तैनाती की है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने संसद में कहा है कि अगले वर्ष की शुरुआत में रूस ने संभावित आक्रमण की योजना बनाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यूक्रेन तनाव बढ़ाने वाला कोई कदम नहीं उठाएगा, लेकिन हमला होने पर जवाबी कर्रवाई जरूर करेगा।

अमेरिकी अधिकारियों और पूर्व अमेरिकी राजनयिकों का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति जहां संभावित आक्रमण की तैयारियां कर रहे हैं, वहीं यूक्रेन की सेना पहले की तुलना में ज्यादा हथियारबंद एवं तैयार है। उन्होंने चेतावनी दी कि पश्चिमी देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने से रूस की अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचेगा। यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि रूस अगले महीने आक्रमण कर सकता है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा यूक्रेन और क्रीमिया के पास रूस के सैनिकों की अनुमानित संख्या 94,300 है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जनवरी में युद्ध भड़क सकता है। क्रेमलिन ने शुक्रवार को कहा कि बाइडन के साथ फोन पर बातचीत में पुतिन इस बात की गारंटी चाहेंगे कि यूक्रेन को नाटो के विस्तार में शामिल नहीं किया जाए। अमेरिका समर्थित पश्चिमी देशों के सैन्य संगठन नाटो ने यूक्रेन के समर्थन का ऐलान किया है। ब्रसेल्स स्थित नाटो के कार्यालय ने कई बार बयान जारी कर रूस के आक्रामक बर्ताव की निंदा की है। हालांकि, यूक्रेन नाटो का पूर्ण सदस्य नहीं है, ऐसे में नाटो चाहते हुए भी सीधे तौर पर सैन्य कार्रवाई में शामिल नहीं हो सकता। नाटो देश यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.