खाड़ी सहयोग परिषद के शिखर सम्मेलन में बोले बाइडेन, पश्चिम एशिया को अमेरिका अलग-थलग नहीं छोड़ेगा

Updated on 17-07-2022 08:59 PM

जेद्दा, सऊदी अरब । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इन दिनों चार दिवसीय पश्चिम एशिया दौरे के अंतिम चरण में सउदी अरब के दौरे पर है। यहां खाड़ी सहयोग परिषद के शिखर सम्मेलन में उन्होँए कहा, ‘हम पश्चिम एशिया का साथ नहीं छोड़ेंगे। बाइडेन ने कहा कि अमेरिका पश्चिम एशिया को अलग-थलग नहीं छोड़ेगा क्योंकि वह दुनिया के एक अस्थिर क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने और गैस की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए दुनियाभर में तेल के प्रवाह को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है। हम इस क्षण को अमेरिकी नेतृत्व के साथ सक्रिय और सैद्धांतिक बनाने की कोशिश करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘आज, मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि इस क्षेत्र में भूमि युद्धों का युग, जिसमें बड़ी संख्या में अमेरिकी सेनाएं शामिल थीं, नहीं चल रहा है।’


बाइडेन ने इस क्षेत्र में भूखमरी समाप्त करने के लिए अमेरिकी सहायता के रूप में एक अरब डॉलर दिये जाने की घोषणा की। उन्होंने अपने समकक्षों पर महिलाओं के अधिकारों सहित मानवाधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए, और अपने नागरिकों को खुलकर बोलने की स्वतंत्रता देने का दबाव डाला। उन्होंने कहा, ‘उन देशों द्वारा भविष्य में सफलता की जायेगी जो अपनी आबादी की प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल करेंगे।’ शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले, बाइडेन ने इराक, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं के साथ व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की।

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया है। सऊदी अरब में शिखर सम्मेलन से पूर्व शनिवार को दोनों ने बैठक की। शेख मोहम्मद बिन जायद को उनके भाई की मृत्यु के बाद मई में सर्वसम्मति से यूएई के राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया था। सऊदी अरब की तरह, हालांकि, बाइडेन प्रशासन और अबू धाबी के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं।


यूएई ने बाइडेन से यमन के हूती विद्रोहियों को एक आतंकवादी समूह के रूप में सूचीबद्ध करने संबंधी निर्णय को वापस लेने का आह्वान किया है। राष्ट्रपति बाइडेन ने सऊदी अरब में अपने अंतिम दिन की शुरुआत इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी से मुलाकात करके की। कदीमी पिछले साल विस्फोटक ड्रोन से किये गये हमले में बच गए थे। देश में कुछ लोगों ने हमले के लिए ईरानी समर्थित गुटों को जिम्मेदार ठहराया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.