बाइडेन बोले राष्ट्रपति यूक्रेन छोड़ सुरक्षित स्थान पर जा सकते हैं, जेलेंस्की बोले आखिरी दम तक लड़ेंगे

Updated on 03-03-2022 09:00 PM

वॉशिंगटन यूक्रेन पर रूसी हमले से पूरा देश धमाकों से गूंज रहा है। यहां के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर रूसी सेना लगातार हमले तेज कर रही है। खारकीव के घनी आबादी वाले इलाकों के ऊपर धुएं के गुबार साफ देखा जा सकता है। रूस के तेजी से बढ़ते हमले के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बार फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की को देश छोड़ने की सलाह दी है।

ये दूसरी बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को सलाह देते हुए कहा है कि जेलेंस्की चाहें तो देश छोड़ सकते हैं। इससे पहले जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने राजधानी कीव से निकलने की सलाह दी थी। उस समय जेलेंस्की ने अमेरिका का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। जेलेंस्की ने कहा था कि उन्हें लड़ने के लिए गोला-बारूद चाहिए कि वहां से जाने के लिए वाहन। जेलेंस्की ने रूस के हमले से अपने देश को बचाने के लिए लड़ने का संकल्प भी लिया था।

उन्होंने यूक्रेन के लोगों से कहा कि राजधानी अब भी उनके नियंत्रण में है और देश की सेनाओं ने सफलतापूर्वक दुशमन सेना को जवाब दिया है। ब्रिटेन में यूक्रेन के दूतावास के अनुसार जेलेंस्की ने अमेरिका से कहा कि लड़ाई यहां हो रही है। मुझे गोला-बारूद चाहिए कि सलाह। दूतावास के ट्वीट का हवाला देते हुए मीडिया की खबर में कहा गया है कि यूक्रेन के लोगों को अपने राष्ट्रपति पर गर्व है।

जेलेंस्की पहले भी कई बार कह चुके हैं कि वो अंतिम सांस तक मुकाबला करेंगे। वो हार मानने को तैयार नहीं हैं। जेलेंस्की ट्वीट के जरिए हर जरूरी बात यूक्रेन की जनता और दुनिया तक पहुंचा रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने लोगों से शांति बनाए रखने और घरों पर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेना अपना काम कर रही है। मैंने राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की है और वे अंतरराष्ट्रीय सहायता की तैयारी कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम सबको हरा देंगे, क्योंकि हम यूक्रेनी हैं।

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के मध्य स्थित एक मुख्य चौराहे और कीव के मुख्य टीवी टॉवर पर बमबारी को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आतंक करार दिया और कहा, कोई इसे नहीं भूलेगा। इसे कोई माफ नहीं करेगा। दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को कहा कि अगर रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन को हमलों के लिए कीमत चुकानी पड़ेगी।

 बुधवार को भी यूक्रेन में बम हमले जारी रहे और यूक्रेन की एक समाचार एजेंसी ने उत्तरी शहर चेरनिहिव के स्वास्थ्य प्रशासन प्रमुख सेरही पिवोवार के हवाले से कहा कि वहां एक अस्पताल पर दो क्रूज मिसाइल दागी गईं। पिवोवार ने कहा कि अस्पताल की मुख्य इमारत को नुकसान पहुंचा है और अधिकारी हताहतों की संख्या पता लगाने में जुटे हैं। अभी इसके अलावा कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.