बाइडन ने तूफान इडा, भीषण बाढ़ के चलते हुए नुकसान का जायजा लिया

Updated on 08-09-2021 08:21 PM
वा‎शिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने तूफान इडा और इसके असर से आयी विनाशकारी बाढ़ से पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लंबी एवं अल्प अवधि के राहत अभियान पर ध्यान केंद्रित किया। बाइडन के मैनविले, न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क के क्वींस शहर का दौरा करने के दौरान इस तरह के शक्तिशाली तूफान का सामना करने में सक्षम बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संघीय कोष का आह्वान करने की संभावना जताई जा रही थी। देश भर में बुनियादी ढांचे पर एक खरब डॉलर खर्च करने की बाइडन की योजना संसद में लंबित है। न्यू जर्सी बाइडन का पहला पड़ाव रहा। मैनविले के दौरे से पहले आपातकालीन प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र में हालात की जानकारी लेने समरसेट काउंटी पहुंचने पर गवर्नर फिल मर्फी ने उनका अभिवादन किया। उल्लेखनीय है कि पूर्व के छह राज्यों में पिछले सप्ताह हुई जबरदस्त बारिश के कारण नदियों के उफान और विनाशकारी बाढ़ के कारण कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी। कुछ लोग तेजी से भर गए बेसमेंट अपार्टमेंट और कारों में फंस गए थे, वे बच निकलने की कोशिश में बह गए थे। न्यू जर्सी में सबसे अधिक 27 लोगों की मौत हुई, जबकि न्यूयॉर्क में 13 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें से 11 मामले क्वींस शहर के थे। इससे पहले बाइडन ने लुइसियाना का दौरा किया था, जहां सबसे पहले तूफान इडा टकराया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.