लैंगिक समानता को बढ़ावा देने कांग्रेस से 2.6 अरब डॉलर की निधि देने की मांग करेंगे बाइडेन

Updated on 10-03-2022 07:09 PM

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह कांग्रेस (अमेरिकी संसद) से दुनियाभर में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने वाले विदेश सहायता कार्यक्रम के लिए 2.6 अरब डॉलर की निधि देने की मांग करने वाले हैं। यह उस धनराशि से दोगुनी है जो पिछले साल मांगी गई थी। बाइडन ने दुनियाभर में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को पहचानने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इसकी घोषणा की। उन्होंने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर व्हाइट हाउस की पहली लैंगिक नीति समिति गठित की थी ताकि उनके प्रशासन में लैंगिक समानता को बढ़ावा मिले।

राष्ट्रपति ने कहा कि हर किसी को ‘‘ईश्वर प्रदत्त’’ क्षमता के साथ जीने का अधिकार है चाहे वह किसी भी लिंग का हो और जब महिलाओं एवं लड़कियों को समृद्ध होने का मौका दिया जाता है तब समाज बेहतर प्रदर्शन करता है। उन्होंने कहा, यह सुनिश्चित करना कि प्रत्येक महिला और लड़की के पास वह मौका हो, यह सही चीज नहीं है, यह रणनीतिक रूप से अनिवार्य है जो हमारे देश और दुनिया की समृद्धि, स्थिरता और सुरक्षा को आगे बढ़ाती है।बाइडन का 2.6 अरब डॉलर का अनुरोध वित्त वर्ष 2023 के लिए उनके संघीय बजट प्रस्ताव में शामिल होगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रथम महिला जिल बाइडन ने महिलाओं के योगदान को सलाम किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.