गोलीबारी की वारदातों पर अंकुश के लिए बाइडेन अमेरिका में हथियारों पर लगाएंगे पाबंदी

Updated on 03-06-2022 09:36 PM

वॉशिंगटन अमेरिका में निरापराध लोगों पर गोलीबारी की बढ़ती वारदातों से परेशान यहां के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुख व्यक्त करते हुए हथियारों पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस से हथियारों पर प्रतिबंध लगाने, खरीद से पहले बैकग्राउंड जांच को और पुख्ता बनाने और प्रभावी बंदूक नियंत्रण उपायों को लागू करने का आग्रह किया।

 व्हाइट हाउस से अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए बाइडेन ने कहा कि 'बस, बहुत हो गया!' बाइडेन ने हाल में ही टेक्सास के स्कूल, ओकलाहोमा में एक मेडिकल बिल्डिंग और न्यूयॉर्क के बफैलो में एक किराने की दुकान में हुई गोलीबारी से स्तब्ध देश से पूछा कि अमेरिका में बंदूक कानूनों को बदलने के लिए कितना समय लगेगा।


बाइडेन ने कहा कि हमें असाल्ट वेपन और हाई कैलिबर वाली मैगजीन पर प्रतिबंध को बहाल करना चाहिए जिसे हमने 1994 में पारित किया था। यह कानून 10 साल तक लागू था, जिस दौरान गोलीबारी की घटनाओं में बड़े पैमाने पर कमी आई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 2004 में रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकाल में इस कानून को खत्म कर हथियार बेचने की फिर से अनुमति दे दी गई थी। बाइडेन ने पूछा कि भगवान के लिए, हम और कितना नरसंहार स्वीकार करने को तैयार हैं? राष्ट्रपति ने कांग्रेस से कई ऐसे कदम उठाने का आग्रह किया जिसका रिपब्लिकन पार्टी विरोध करती आई है।

इसमें असाल्ट वेपन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना, या, यदि यह संभव नहीं था, तो उन हथियारों को खरीदने के लिए न्यूनतम आयु को 18 से बढ़ाकर 21 करना और निरस्त करना शामिल है। इसमें बंदूक निर्माताओं को कटघरे में लाने के लिए उनके दिए गए हथियारों से हिंसा होने पर मुकदमा चलाने से बचाने वाले दायित्व कानून को खत्म करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम अमेरिकी लोगों को फिर से उनके हाल पर नहीं छोड़ सकते हैं।

अमेरिका उच्च आय वाले देशों में शीर्ष पर है।न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिनद्वारा हाल ही में प्रकाशित एक विश्लेषण के अनुसार, अमेरिका में बंदूक से मारे गए बच्चों की संख्या ऑस्ट्रिया, ऑस्ट्रेलिया, स्वीडन, इंग्लैंड और वेल्स जैसे कई अन्य उच्च आय वाले देशों के मुकाबले 365 गुना अधिक है। हाल के वर्षों में हुए कुछ अंतरराष्ट्रीय शोध ने भी साबित किया है कि बंदूक के स्वामित्व की उच्च दरों का बड़े पैमाने पर होने वाली बंदूक हिंसा की घटनाओं से करीबी संबंध है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.