ग्लोबल वॉर्मिंग पर बात करने पहुंचे बाइडन के काफिले ने यूरोप दौरे में उत्सर्जित किया एक लाख टन कार्बन

Updated on 31-10-2021 08:10 PM

लंदन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इस समय यूरोप दौरे पर हैं। रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद वह रविवार को स्कॉटलैंड के ग्लासगो पहुंच गए हैं। ग्लास्गो में जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन (सीओपी-26) का आगाज हो गया है। ग्लोबल वॉर्मिंग पर बात करने पहुंचे जो बाइडन के काफिले ने यूरोप दौरे में लगभग एक लाख टन (2.2 मिलियन टन) कार्बन का उत्सर्जन किया है। ये आंकड़े सामने आने के बाद अमेरिका सहित पूरी दुनिया के पर्यावरण विशेषज्ञ राष्ट्रपति जो बाइडन की आलोचना कर रहे हैं।

वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मिलने पहुंचे राष्ट्रपति जो बाइडन के काफिले में 85 से ज्यादा गाड़ियां थीं। बाइडन के इटली और ब्रिटेन दौरे में उनके विमान एयरफोर्स वन के अलावा तीन और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल हैं। इनमें से एक में अमेरिकी राष्ट्रपति की स्पेशल कार बीस्ट समेत कई अन्य गाड़ियां और इक्विपमेंट्स लदे हुए हैं।

बाकी विमानों में सीआईए, सीक्रेट सर्विस और अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। अकेले इन चार विमानों से 2.16 मिलियन पाउंड कार्बन का उत्सर्जन होगा। बाकी का हिस्सा बाइडन के काफिले में शामिल कारों से उत्सर्जित होगा। राष्ट्रपति बाइडन के हवाई काफिले में मोडिफाइड बोइंग 747 विमान शामिल है। इसे एयरफोर्स वन के नाम से भी जाना जाता है। जब अमेरिकी राष्ट्रपति एयरफोर्स वन पर सवार होकर किसी दूसरे देश की यात्रा करते हैं, तब दो विशाल सी -17 ग्लोबमास्टर विमान कारों और हेलीकॉप्टरों को संबंधित देश में पहुंचाते हैं।

एयरफोर्स वन सहित बाकी के सभी एयरक्राफ्ट औसतन 54 पाउंड कार्बन प्रति मील उत्सर्जित करते हैं। यूरोप यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति के 10,000 मील की दूरी हवाई रास्ते से तय करने का कार्यक्रम है। बाकी रास्ता वह अपनी कार से तय करेंगे। राष्ट्रपति जो बाइडन की कैडिलेड बीस्ट कार किसी बख्तरबंद गाड़ी से कम सुरक्षित नहीं है। यह कार एक लीटर ईंधन में करीब 3 किलोमीटर चलती है।

शुक्रवार को पोप फ्रांसिस से मिलने पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के काफिले से 8.75 पाउंड कार्बन प्रति मील का उत्सर्जन हुआ था। यह किसी औसत कार से लगभग 10 गुना ज्यादा कार्बन उत्सर्जन है। इटली को कोरोना नियमों के अनुसार, जो बाइडन के काफिले में करीब 85 कारें शामिल थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.