बाइडन की क्वाड नेताओं से बातचीत रचनात्मक रही: व्हाइट हाउस

Updated on 05-03-2022 08:44 PM

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित क्वाड नेताओं के साथ उनकी बातचीत रचनात्मक रही। बाइडन ने एक बार फिर से कहा कि चार देशों के इस समूह (क्वाड) की प्रतिबद्धता हिंद-प्रशांत क्षेत्र सहित विश्व भर में संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति है। क्वाड भारत, अमेरिका,जापान और ऑस्ट्रेलिया चार देशों का संगठन है। बाइडन की मेजबानी में हुई क्वाड की ऑनलाइन बैठक में मोदी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा भी शामिल हुए।

इन नेताओं ने बैठक में यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान तथा पूर्वी यूरोपीय राष्ट्र (यूक्रेन) में इससे पैदा हुए मानवीय संकट पर चर्चा की। वहाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहाकि राष्ट्रपति को लगता है कि बातचीत रचनात्मक रही।

वहाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि क्वाड नेताओं ने साल के अंत में तोक्यो में व्यक्तिगत रूप से मिलने पर भी सहमति जताई। बाइडन ने बैठक के बाद एक ट्वीट में कहाकि क्वाड के अपने साथियों प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री किशिदा फुमिओ के साथ बैठक की और यूक्रेन पर रूस के चल रहे हमले तथा हिंद-प्रशांत सहित दुनिया भर में संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर चर्चा की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.