टीम इंडिया के 2011 वर्ल्ड कप चैंपियन के खिलाफ बड़ा एक्शन, 2 खाते हुए सीज; 52 लाख की वसूली

Updated on 16-12-2022 06:03 PM
रेटर नोएडा जिला प्रशासन ने रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) पर 2011 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का हिस्सा रहे एक खिलाड़ी से 52 लाख रुपये की वसूली की है. इस खिलाड़ी के बैंक खातों को सीज कर धनराशि को जब्त कर लिया गया है. आपको बता दें कि इस खिलाड़ी के खिलाफ अभी भी वसूली की कार्रवाई की जा रही है. ये खिलाड़ी 2011 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अहम हिस्सा था. 

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के खाते हुए सीज

जिला प्रशासन ने यूपी रेरा की आरसी पर कार्रवाई करते हुए पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर मुनाफ पटेल (Munaf Patel) के बैंक खाते सीज कर 52 लाख रुपये वसूले है.  पूर्व क्रिकेटर निवास प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक हैं. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में निवास प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड का वन लीफ ट्राय नाम से आवासीय प्रोजेक्ट है. प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं होने पर खरीदारों ने यूपी रेरा से शिकायत की थी, जिसके बाद ये एक्शन लिया गया है. आदेश का पालन नहीं करने पर यूपी रेरा ने आरसी जारी कर दी थी. जिला प्रशासन के पास बिल्डर के खिलाफ यूपी रेरा के करीब 10 करोड़ की 40 से अधिक आरसी लंबित है.

अधिकारियों ने दी ये बड़ी जानकारी 

अधिकारियों ने बताया कि क्रिकेटर मुनाफ पटेल (Munaf Patel) भी कंपनी में डायरेक्टर हैं. नोएडा और गुजरात में एक्सिस बैंक की 2 शाखाओं में पूर्व क्रिकेटर के दो खातों को सीज कर आरसी की धनराशि वसूली की गई है. दोनों बैंक खातों में करीब 52 लाख रुपये जब्त किए गए हैं. जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर सुहास एलवाई ने बताया, 'इस मामले में दादरी तहसील की टीम ने वसूली का प्रयास किया, लेकिन बिल्डर ने पैसे नहीं दिए. इसके बाद तहसील की टीम ने विधिक सलाह लेने के बाद कंपनी के निदेशकों से वसूली शुरू कर दी.'

भारत को जिताया 2011 वर्ल्ड कप 

मुनाफ पटेल (Munaf Patel) ने साल 2006 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 13 टेस्ट, 70 वनडे और 3 टी20 मैच खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम 35 विकेट, वनडे में 86 विकेट और टी20 में 4 विकेट हैं. मुनाफ पटेल (Munaf Patel) वनडे वर्ल्ड कप 2011 वाली टीम का हिस्सा भी थे, जिसने भारत को 28 साल बाद भारत को वर्ल्ड कप जिताया था.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.