एलन मस्क को तगड़ा झटका, सौर तूफान से 40 सैटेलाइट आग के गोले में तब्दील

Updated on 11-02-2022 06:50 PM


केप केनवरल । दुनिया सबसे अमीरों में शुमार अमेरिकी अरबपति कारोबारी एलन मस्क की अंतरिक्ष एजेंसी स्पेसएक्स को तगड़ा झटका लगा है। स्पेसएक्स के सैटेलाइटों का नया बैच सौर तूफान की चपेट में आने से आग के गोले में बदल गए। इन सैलेटाइलों में से कई ने पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने का प्रयास किया। जो वायुमंडल की घर्षण के कारण आग के गोले में बदल गए। इस घटना को दक्षिण अमेरिका के आसमानों में काफी साफ देखा गया है। स्पेसएक्स ने खुद पुष्टि की है कि पिछले हफ्ते लॉन्च किए गए उसके 49 में 40 छोटे उपग्रह सौर तूफान की चपेट में आने के कारण अपनी कक्षा से भटक गए। उनमें से कुछ तो धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने के दौरान खुद को आग की लपटों के हवाले कर लिया और कुछ अभी भी इस प्रक्रिया से गुजरने वाले हैं।
3 फरवरी, 2022 को एलन मस्क के स्पेसएक्स ने अपने इंटरनेट सैटेलाइट सिस्टम को मजबूत करने के लिए 49 स्टारलिंक सैटेलाइटों का नया बैच पृथ्वी की निचली कक्षा में लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के ठीक एक दिन बाद ये सभी सैटेलाइट एक सौर तूफान से टकरा गए। इसके कारण इनमें से अधिकतर सैटेलाइट अपना रास्ता भटककर पृथ्वी की वायुमंडल में घुसने लगे। यह सौर तूफान इतना शक्तिशाली था कि इसने स्टारलिंक टीम को अपने सभी सैटेलाइट्स को सेफ मोड में जाने के लिए मजबूर कर दिया। स्टारलिंक सैटेलाइटों को पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने का वीडियो 7 फरवरी को प्यूर्टो रिको में एडी इरिजारी ने कैप्चर किया था। स्पेसएक्स ने कंफर्म किया है कि अपनी कक्षा से भटके उनके सैटेलाइट दूसरे सैटेलाइट से टकराने वाले नहीं है। उन्हें पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर खुद को मार डालने के लिए डिजाइन किया गया है। इन सैटेलाइट्स का कोई भी मलबा अंतरिक्ष में नहीं बचेगा और न ही कोई जमीन पर टकराएगा। स्पेसएक्स के पास अब भी करीब 2000 स्टारलिंक सैटेलाइट हैं, जो पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं। ये सैटेलाइट दुनिया के दूरदराज के हिस्सों में इंटरनेट सर्विस प्रदान कर रहे हैं। वे 340 मील (550 किलोमीटर) से अधिक की दूरी पर पृथ्वी का चक्कर लगाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.