जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव:पूरी तरह फिट घोषित किए गए केएल राहुल

Updated on 12-08-2022 03:48 PM

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है। केएल राहुल फिट घोषित किए गए हैं और अब वही टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। पहले शिखर धवन को इस दौरे के लिए टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन अब BCCI ने केएल राहुल की वापसी का ऐलान कर दिया है।

इंजरी से परेशान थे राहुल
30 साल के केएल राहुल को पहले चोट लगी। उन्हें ग्रोइन इंजरी के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी। फिर वह स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के लिए विदेश चले गए। जब लौटे तो फिटनेस टेस्ट से पहले ही उन्हें कोरोना वायरस ने जकड़ लिया। इसी के चलते वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाए।

ये होगी नई टीम इंडिया
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

IPL के बाद नहीं खेले थे केएल राहुल
राहुल अपना आखिरी मैच IPL के दौरान मई में बेंगलुरु के खिलाफ खेले थे जिसमें उन्होंने 79 रन बनाए थे। वह आखिरी बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची के मैदान पर नजर आए थे।19 नवंबर 2021 को उस मैच में बतौर ओपनर राहुल ने 49 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 65 रन बनाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.