सेक्स और इंटिमेसी को लेकर अविवाहितों के नजरिये में बड़ा बदलाव

Updated on 08-10-2021 08:18 PM

नई दिल्ली कोरोना संकट काल में सेक् और इंटिमेसी (अंतरंगता) को लेकर भारतीयों के नजरिये में बड़ा बदलाव हुआ है। यह बदलाव थोडे भारतीयों में नहीं अपितू 65 फीसदी अविवाहित भारतीयों में आया है। वुमन-फर्स् डेटिंग ऐप और सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म बंबल के सर्वे से इसका पता चलता है। बंबल ने 'इंटिमेसी इन पैंडेमिक' नाम की रिपोर्ट जारी की है। इससे लोगों के सेक्स और इंटिमेसी के नजरिये में आए नाटकीय बदलाव का पता चलता है।


यह शोध दिखाता है कि लॉकडाउन की बंदिशों के चलते कैसे अविवाहितों के लिए डेटिंग का पूरा परिदृश् बदल गया। हाल ही में बंबल ऐप के भीतर किए गए एक ग्लोबल सर्वे के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बंबल यूजर्स के बीच सेक् एक्सप्लोरेशन के प्रति खुलापन बढ़ा है। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के मुकाबले भारत में ऐसे (34फीसद) बंबल यूजरों की संख्या सबसे ज्यादा थी जिन्होंने खुलकर इसके बारे में बात की।

 बंबल के हालिया सर्वे से पता चला है कि 65 फीसदी अविवाहित भारतीयों का दावा है कि महामारी ने सेक्स और इंटिमेसी के प्रति उनका नजरिया बदला है। सर्वे में शामिल तीन में से एक (37फीसद) व्यक्ति ने दावा किया कि वो अपनी सीमाओं और इच्छाओं को किसी ऐसे व्यक्ति के साथ साझा करने के लिए अधिक खुले हैं, जिसे वो अभी डेट कर रहे हैं। मार्च 2021 में भारत में दूसरी लहर आने के बाद से लगभग तीन में से एक (33फीसद) शख् ने डेटिंग ऐप पर मिले किसी पार्टनर के साथ रहना शुरू कर दिया है।


सर्वे में शामिल बंबल के आधे से ज्यादा यूजरों (60फीसद) ने संकेत दिया कि वो लॉकडाउन की बंदिशों में नरमी के बाद सेक्चुअल तौर पर ज्यादा ऐक्टिव होना चाह रहे थे। सर्वेक्षण में शामिल आधे से ज्यादा (52फीसद) डेटर्स का दावा है कि वो एक ऐसा साथी खोजने की कोशिश कर रहे हैं जो उनके लिए सही हो। बम्बल के सर्वे में शामिल लगभग आधे भारतीयों (47फीसद) ने माना कि वो इस बारे में अधिक आश्वस्त महसूस कर रहे हैं कि उन्हें अपने सेक्चुअल पार्टनर से क्या चाहिए। उन्हें इसमें प्रयोग को लेकर भी ज्यादा खुलापन दिख रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.