बाबर आजम के साथ हो गया बड़ा धोखा, श्रीलंका ने पहले की 'बेइज्जती', फिर माफी मांगी

Updated on 21-07-2023 04:32 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान नेशनल टीम के कप्तान बाबर आजम उस समय मजाक का पात्र बन गए, जब श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की ओर से उन्हें दिए गए एक चेक पर दो अमाउंट लिखे मिले। सोशल मीडिया पर लोगों ने मीम्स बनाकर खूब मजे लिए। विवाद बढ़ा तो श्रीलंकाई बोर्ड को अहसास हुआ कि उससे गलती हो गई है। उसने बयान जारी करते हुए बाबर आजम और पाकिस्तान से माफी मांगी है, लेकिन तब तक बाबर आजम की इज्जत का दिवाला निकल चुका था।

दरअसल, बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम ने दिमुथ करुणारत्ने की श्रीलंका को 2 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में हरा दिया। विनिंग टीम को दिए गए प्रेजेंटेशन चेक में श्रीलंका की ओर से बड़ी गलती हुई। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल की। सऊद शकील को पहली पारी में उनके असाधारण दोहरे शतक और दूसरी पारी में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच के बाद प्रेजेंटेशन समारोह के दौरान बाबर आजम मैच विजेता का चेक लेने आए और उन्होंने कैमरे के सामने इसके साथ पोज दिया। थोड़ी देर बाद बाबर की चेक चेक वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस ने एसएलसी की बड़ी गलती पकड़ ली थी। बाबर आजम को जो चेक सौंपा गया उस पर दो अलग-अलग राशि छपी हुई थी। चेक पर अंकों में 5000 अमेरिकी डॉलर अंकित था, जबकि शब्दों में केवल दो हजार अमेरिकी डॉलर अंकित था।

श्रीलंका क्रिकेट ने प्रेजेंटेशन चेक की गलती को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया और बताया कि राशि 5000 अमेरिकी डॉलर है। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा- श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) सूचित करना चाहता है कि श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच समाप्त हुए पहले टेस्ट मैच के विजेता के लिए दी जाने वाली पुरस्कार राशि 5000 अमेरिकी डॉलर है। मैच के विजेता को दिए गए 'प्रेजेंटेशन चेक' में हुई गलती के लिए खेद हैं।

बयान में आगे कहा गया- मैच के बाद प्रस्तुति पुरस्कार श्रीलंका के इनबाउंड दौरों के लिए ग्राउंड राइट्स होल्डर द्वारा तैयार किए जाते हैं। यह जिम्मेदारी आईटीडब्ल्यू कंसल्टिंग की है। फिर भी, श्रीलंका क्रिकेट इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.