IPL 2023 के बीच भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, वर्ल्ड कप तक फिट हो जाएंगे बुमराह

Updated on 15-04-2023 10:06 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 का रोमांच इस वक्त चरम पर है। फैंस को एक के बाद एक जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई आईपीएल का जमकर लुत्फ उठा रहा है। हालांकि आईपीएल में अपनी-अपनी टीम्स को सपोर्ट करने वाले भारतीय फैंस के लिए जबरदस्त खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, लंबे समय से चोटिल चल रहे जसप्रीत बुमराह की इंजरी पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने बड़ा अपडेट दिया है।
2023 का वनडे विश्वकप खेलेंगे बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी और तेज तर्रार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ की चोट के चलते सितंबर 2022 से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एशिया कप, आईसीसी टी20 वर्ल्डकप ओर अब आईपीएल 2023 भी छोड़ा है। हाल ही में बुमराह की पीठ की सर्जरी क्राइस्टचर्च में हुई है जिसके बाद वह 6 महीने के लिए बाहर हो गए हैं। हालांकि अब बीसीसीआई को उम्मीद है कि बुमराह आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले फिट हो जाएंगे और विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।अगर ऐसा हुआ तो यह भारतीय टीम और उनके फैंस के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर होगी। टीम इंडिया की गेंदबाजी पिछले कुछ महीनों में बुमराह के बिना काफी साधारण लगी है। ऐसे में अगर जस्सी की वापसी होती है तो एक बार फिर टीम इंडिया की गेंदबाजी पुरानी जैसी हो सकती है। वहीं एक सोर्स ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा है कि तेज गेंदबाज बुमराह वनडे वर्ल्ड कप तक फिट हो जाएंगे।
ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का करियर

आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए 30 टेस्ट, 72 वनडे और 60 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान बुमराह ने टेस्ट में 128, वनडे में 121 और टी20 में 70 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा बात करें आईपीएल की तो, आईपीएल में जसप्रीत ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अभी तक 120 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7.39 की गजब की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 145 विकेट अपने नाम किए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.