PAK एक्‍ट्रेस हानिया आमिर को बड़ा झटका! पहलगाम हमले के बाद दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म से हुईं बेदखल: रिपोर्ट

Updated on 29-04-2025 04:53 PM
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जहां हर हिंदुस्‍तानी के खून में उबाल है, वहीं पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान के दहशत का यह खेल अब उस पर भारी पड़ रहा है। भारत सरकार ने जहां सिंधू जल समझौता रद्द कर दिया है, वहीं फिल्‍म इंडस्‍ट्री ने भी पाकिस्‍तानी कलाकारों के ख‍िलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीते दिनों फवाद खान की फिल्‍म 'अबीर गुलाल' को भारत में बैन कर दिया गया, वहीं अब खबर है कि PAK एक्‍ट्रेस हानिया आमिर को भी झटका दिया गया है। उन्‍हें दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी पंजाबी फिल्‍म 'सरदार जी 3' से कथ‍ित तौर पर बाहर निकाल दिया गया है!
पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस हानिया आमिर की भारत में भी जबरदस्‍त पॉपुलैरिटी है। दो साल पहले अक्टूबर 2023 में फैंस तब रोमांच से भर गए थे, जब हनिया पंजाबी सिंगर और एक्‍टर दिलजीत दोसांझ के साथ लंदन कॉन्सर्ट के मंच पर नजर आई थीं। दिलजीत ने वहां हानिया के साथ मंच पर अपना सुपरहिट गाना 'लवर' परफॉर्म किया था। इस महीने की शुरुआत में खबरें आईं कि कि हनिया और दिलजीत एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। बाद में कहा गया कि यह 'सरदार जी 3' है। हालांकि, अब रिपोर्ट्स का दावा है कि हाल की घटनाओं के बाद हानिया को फिल्‍म से रिप्‍लेस कर दिया गया है।

रिपोर्ट में दावा- 'सरदार जी 3' से हानिया आमिर आउट

बीते मंगलवार, 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। सीमा पार से आए दहशतगर्दों ने 28 पर्यटकों की हत्‍या कर दी। फवाद खान की 'अबीर गुलाल' को बैन करने के बाद अब सोशल मीडिया पर दावा किया गया है हानिया आमिर को दिलजीत दोसांझ की 'सरदार जी 3' से हटा दिया गया है

बीते दिनों ब्रिटेन में हुई है फिल्‍म की शूटिंग

हालांकि, ये खबरें ऐसे समय में सामने आई हैं, जब पिछले महीने ही 'सरदार जी 3' के शूटिंग का एक शेड्यूल ब्रिटेन में पूरा हुआ है। रिपोर्ट्स का दावा है कि मेकर्स हानिया के सीन को किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ फिर से शूट करने पर विचार कर रहे हैं।

यूजर्स बोले- जैसे को तैसा!

बहरहाल, इस अटकलबाजी के कारण सोशल मीडिया पर लोगों के ढेर सारे कॉमेंट्स आ रहे हैं। कई इंटरनेट यूजर्स कहा कहना है कि इन हालात में यह एकदम सही कदम है। एक ने लिखा, 'इनको भारत में कुछ ज्यादा ही फेम मिल गई थी।' एक अन्‍य यूजर ने लिखा है, 'इसे कहते हैं, जैसे को तैसा।' यूजर्स पाकिस्तानी कलाकारों के साथ ही वहां से लेखकों और संगीतकारों पर भी भारत में पूरी तरह से बैन की मांग कर रहे हैं।

कुल यूजर्स ने कहा- ये गलत, वो कलाकर है, आतंकियों को पकड़ो

हालांकि, बहुत से यूजर्स ऐसे भी हैं, जो इस फैसले से निराश हैं। एक ऐसे ही यूजर ने लिखा है, 'जिन्होंने ये हत्‍याएं की, उनका कोई धर्म नहीं है। फिर बेकसूर लोगों को सजा क्यों मिल रही है।' एक अन्‍य ने लिखा है, 'हमले के एक हफ्ते बाद भी हमलावर आतंकियों को पकड़ा नहीं जा सका है, जबकि फिल्म और कलाकारों को निशाना बनाया जा रहा है। यह गलत है।' बहरहाल, हानिया आमिर को रिप्‍लेस किए जाने को लेकर अभी तक 'सरदार जी 3' के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.