पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, 'पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 23 अक्टूबर को T20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलना चाहिए'

Updated on 20-10-2022 06:24 PM

बीसीसीआई सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसके बाद बवाल मच गया है। जय शाह ने कहा था कि 2023 एशिया कप के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। ऐसे में एशिया कप का अगला संस्करण तटस्थ स्थल पर खेला जाएगा। उनके इस बयान के बाद भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। एक तरफ भारतीय पूर्व खिलाड़ी जय शाह के इस बयान से सहमत दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी दिग्गज पलटवार कर रहे हैं। पड़ोसी मुलक के कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने तो यह तक कह दिया कि अगर भारत एशिया कप के लिए भारत नहीं आती तो पाकिस्तान को भी 2023 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं जाना चाहिए।

इस बीच पाकिस्तान के एक और पूर्व खिलाड़ी का बयान सामने आया है। इस खिलाड़ी ने तो 23 अक्टूबर को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भी पाकिस्तान को भारत के खिलाफ ना खेलने की सलाह दी है।

यह बयान पाकिस्तान के पूर्व विकेट कीपर कामरान अकमल ने दिया है। अकमल का कहना है कि अगर एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान नहीं करता तो उनकी टीम को भारत के खिलाफ किसी भी स्तर पर नहीं खेलना चाहिए।

एआरवाई न्यूज से बात करते हुए कामरान अकमल ने कहा 'एशिया कप की मेजबानी केवल पाकिस्तान में होनी चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो पाकिस्तान को भारत के खिलाफ किसी भी स्तर पर नहीं खेलना चाहिए, चाहे वह आईसीसी इवेंट्स के मैच हों, एशिया कप के मैच हों या 23 अक्टूबर को उनका मैच हो।'

उन्होंने इसी के साथ कहा 'मेरा मानना ​​है कि जय शाह का बयान अप्रत्याशित था, और चूंकि उन्होंने इस साल के एशिया कप के दौरान पाकिस्तान-भारत के खेल में भाग लिया था, इसलिए उन्हें अपने विरोध के लिए राजनीति को आरक्षित रखना चाहिए और इसे खेल में खींचने से बचना चाहिए।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.