यूएई में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की बड़ी फजीहत

Updated on 29-04-2022 09:04 PM

रियाद आर्थिक रूप से बेहाल पाकिस्तान के नए-नवेले  पीएम शहबाज शरीफ अपनी पहली तीन दिवसीय विदेश यात्रा पर सऊदी अरब (यूएई) पहुंचे हैं। लेकिन यहां उनका स्वागत बड़े अजीबोगरीब तरीके से हो रहा है। जैसे ही शहबाज शरीफ मदीना की मस्जिद--नवाबी पहुंचे, लोगों ने 'चोर-चोर' के नारे लगाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।

 वीडियो में सैकड़ों श्रद्धालु पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के मस्जिद में प्रवेश करते ही 'चोर-चोर' के नारे लगाने लगते हैं। खबरों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों को मदीना की 'पवित्रता' का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब और नेशनल असेंबली के सदस्य शाहज़ैन बुगती भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। पाकिस्तान के अखबार के अनुसार औरंगजेब ने इस प्रदर्शन के लिए इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया है। ट्विटर पर पाकिस्तान के यूजर्स ने वीडियो को शेयर करते हुए शहबाज शरीफ पर जमकर निशाना साधा।

औरंगजेब के हवाले से कहा, 'मैं इस पवित्र भूमि पर उस शख्स का नाम नहीं लूंगी क्योंकि मैं इस धरती का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं करना चाहती। लेकिन उन्होंने समाज को बर्बाद कर दिया है।' एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'देखिए हमारे प्रधानमंत्री और अपराधियों की गैंग पीडीएम का सऊदी अरब में कितना शानदार स्वागत हो रहा है।' सऊदी अरब के वली अहद (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान के न्योते पर शरीफ सऊदी अरब की यात्रा पर गए हैं और उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ-साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल गया है।

 सऊदी अरब रवाना होने से पहले गुरुवार को शरीफ ने ट्वीट किया, 'आज मैं हमारे भाईचारे और दोस्ती के रिश्ते के नवीनीकरण और पुन:पुष्टि के लिए सऊदी अरब जा रहा हूं। मैं सऊदी नेतृत्व से विस्तृत मुद्दों पर चर्चा करूंगा। सऊदी अरब हमारा महान दोस्त है और दो पवित्र स्थानों (मक्का और मदीना) का संरक्षक होने के नाते हमारे दिलों में उसके लिए विशेष स्थान है।

' खबरों की मानें तो शहबाज शरीफ केंद्रीय बैंक में जमा राशि तीन अरब डॉलर से बढ़ाकर पांच करने और सऊदी तेल सुविधा को 1.2 अरब डॉलर से 2.4 अरब डॉलर करने का अनुरोध करने के लिए रियाद पहुंचे हैं ताकि कुल पैकेज बढ़कर 7.4 अरब डॉलर हो जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.