Chmpions Trophy Final पर बड़ा अपडेट, टीम इंडिया के हिसाब से तय होगा फाइनल वेन्यू!

Updated on 09-10-2024 01:23 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में शिरकत करेगी या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन फाइनल मैच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल को लाहौर से दुबई शिफ्ट किया जा सकता है, ये तब होगा जब भारत टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचने में कामयाबी हासिल कर पाएगा!

19 फरवरी से 9 मार्च तक चलने वाले टूर्नामेंट पर द टेलीग्राफ में मंगलवार को ये रिपोर्ट छपी। हालांकि इस बात पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। द टेलीग्राफ ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत के मैचों के लिए वैकल्पिक स्थानों पर 'अनौपचारिक रूप से' विचार किया जा रहा है और अगर भारत क्वालीफाई करता है तो फाइनल की मेजबानी दुबई में की जाएगी।

पड़ोसी देशों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण भारत ने जुलाई 2008 से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा था कि टूर्नामेंट उन्हीं के देश में होगा और भारत सहित सभी मैच पाकिस्तान में होंगे। नकवी ने यह भी बताया था कि टूर्नामेंट की तैयारियां योजना के मुताबिक चल रही हैं।

पिछले साल, पाकिस्तान एशिया कप का आधिकारिक मेजबान था, लेकिन महाद्वीपीय टूर्नामेंट को अंततः भारत के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था और मैच श्रीलंका में हुए थे। बीसीसीआई ने तब पाकिस्तान का दौरा न करने का कारण भारत सरकार द्वारा अनुमति न दिए जाने को बताया था। भारत ने आखिरी बार 2012-13 में पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला खेली थी और तब से दोनों देश केवल वैश्विक कार्यक्रमों में ही मिले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.