‘बिग बॉस 15’ सीजन होने वाला है बहुत एंटरटेनिंग

Updated on 12-10-2021 07:51 PM

मुंबई बिग बॉस 15’ सीजन की शुरुआत हो चुकी है। कश्मीरा शाह ने इस सीजन के कंटेस्टेंट के बारे में भी अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है,”मुझे लगता है कि यह सीजन बहुत एंटरटेनिंग होने वाला है, मैं पिछले सीजन में चुप थी, क्योंकि जब मैं अंदर गई थी, तब सभी कंटेस्टेंट ही ऐसे थे। लेकिन मैं इस घर में होती तो मैं खुद का रूप दिखाती और पूरी तरह से एनर्जेटिक होती।


कश्मीरा शाह ने प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली की लड़ाई पर भी प्रतिक्रिया दी थी और जय को सपोर्ट किया था। इस पर कश्मीरा शाह ने कहा,”जब जय ने कहा-कॉलर पकड़ा वही पर नियम खत्म- तो वह बिल्कुल सही था। अगर मैं उसकी जगह होती तो मैं भी प्रतीक को मारती। मुझे लगता है कि प्रतीक बेवजह लड़ रहा है और मुझे ऐसे लोग बिल्कुल पसंद नहीं हैं, जो जानबूझ कर ऐसी बातें करते हैं। इसके अलावा, मुझे करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियन, शमिता शेट्टी और निशांत भट पसंद हैं।

 ये सभी लोग एंटरटेनिंग हैं।मालूम होकिबिग बॉस 15’ के प्रीमियर एपिसोड को लेकर नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई थी। वे इस बात से नाराज थे कि शो के प्रीमियर के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट नहीं दिया गया। सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वेबिग बॉस 13’ के विनर थे। कश्मीरा शाह ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।


कश्मीरा शाह ने कहा हैं, “बिग बॉस ओटीटी पर, होस्ट करण जौहर ने उनके बारे में बात की थी। मुझे लगता है कि इसे फिर से दोहराना ठीक नहीं है। और शो अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए आप कभी नहीं जानते, मेकर्स कंटेस्टेंट्स को एक कार्य दे सकते हैं, जो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जुड़ा हुआ है और वह उनके लिए एक श्रद्धांजलि होगी।

 जब मैं बिग बॉस देखती हूं, तो मुझे सिद्धार्थ की याद आती है और मुझे लगता है कि उनके बिना शो में खालीपन है। वह हमेशा हमारे दिलों के करीब रहेंगे।बता देंकिबिग बॉसकी एक्स-कंटेस्टेंट रही कश्मीरा शाह रियलिटी शो का हर सीजन देखती हैं। शो देखने के दौरान उन्हें कंटेस्टेंट्स के बारे में जो भी लगता है, उसके बारे में बहुत ही बेबाकी से सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.