Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक को लोग बोलते थे कचरा

Updated on 07-10-2022 06:48 PM

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट घर के अंदर और बाहर दोनों जगह लोगों का दिल जीत रहे हैं। शो के दर्शक उन्हें सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट मान रहे हैं। उनकी शैतानियां कंटेस्टेंट्स का भी दिल बहला रही हैं। अब्दु पहले साजिद खान और एमसी स्टैन को अपने संघर्ष की कहानी बता चुके हैं। लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने एमसी स्टैन को जिंदगी के बारे में बड़ी सीख दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी किस कदर ट्रोलिंग होती है और लोग उन्हें कचरा तक बोल चुके हैं। हालांकि वह इन चीजों से सीख लेकर हमेशा आगे बढ़ने की सोचते हैं।

एमसी स्टैन बोले, छोड़ना चाहते हैं बिग बॉस

बिग बॉस शो पर एमसी स्टैन खुद को अकेला फील कर रहे हैं और घर का माहौल उन्हें जंच नहीं रहा। वह शो छोड़कर जाने की बात भी करने लगे हैं। इस बीच अब्दु रोजिक के साथ बैठकर एमसी स्टैन बोले कि वह बिग बॉस का घर छोड़ देना चाहते हैं। एमसी ने कहा कि उन्हें नाम और पैसे की जरूरत नहीं है।

अब्दु बोले, जिंदगी में दुख भी होते हैं

इस पर अब्दु ने उन्हें समझाया कि आप लाइफ में हमेशा सुपरस्टार की तरह नहीं रह सकते। जरूरी नहीं है कि उनके इर्द-गिर्द हमेशा काम में मदद करने वाले हों। अब्दु बोले कि बाहर वह सिलेब्रिटी हैं लेकिन घर के अंदर सब बराबर हैं। यहां सबको काम काम करने हैं, सफाई करनी है इससे कई चीजें सीखने को मिलेंगी। अब्दु ने बताया कि वह अपना इंस्टाग्राम देखते हैं तो उसमें बहुत नेगेटिव कमेंट्स दिखते हैं। लोग उन्हें कचरा तक बोलते हैं। अब्दु कहते हैं कि जिंदगी हमेशा खुशहाल नहीं रह सकती इसमें दुख भी होता है। वह बोलते हैं कि वह बिग बॉस के घर पर हैं क्योंकि कई चीजें सीखने को मिल रही हैं।

क्या पेरेंट्स भी हैं छोटे?

इसी एपिसोड के दौरान शालीन भनोट अब्दु से पूछते हैं कि क्या उनके पेरेंट्स की हाइट अच्छी है। अब्दु बताते हैं कि उनके माता-पिता, भाई-बहन सबकी हाइट ठीक है, बस वही छोटी हाइट के हैं। इस पर शालीन बोलते हैं कि इसके बावजूद भी घर पर सिर्फ वही सुपरस्टार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दु को 5 साल की उम्र में रिकेट्स हो गया था। यह ग्रोथ हॉरमोन की कमी की बीमारी है। उस वक्त उनके पेरेंट्स उनके इलाज के लिए पैसे नहीं जुटा पाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.