बिहार: ठेले वाले ने ड्राइवर का सिर धड़ से कर दिया अलग, फिर भीड़ ने कर दी मॉब लिंचिंग, अररिया में खौफनाक वारदात

Updated on 09-04-2026 01:26 PM
अररिया: जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के कृषि उत्पादन बाजार समिति(विघटित) के गेट संख्या दो के पास ठेला लगाने के सवाल पर ठेला दुकानदार और पिकअप के ड्राइवर में झगड़ा हुआ। इसके बाद जो हुआ वो बेहद ही खौफनाक और क्रूर था। ठेले वाले ने पिकअप ड्राइवर का सिर तेज धार वाले चाकू से काट कर धड़ से ही अलग कर दिया। इस खौफनाक कांड के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।


ठेला दुकानदार ने ड्राइवर का सिर धड़ से कर डाला अलग

आरोपी ठेला दुकानदार फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ही चौहान टोला वार्ड संख्या चार का रहने वाला राहुल चौहान था।जबकि ड्राइवर जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के अमौना वार्ड संख्या 21 नबी हुसैन था। ठेला दुकानदार प्रतिदिन ठेला लगाकर सत्तू और अनानास बिक्री करने का काम करता था। वारदात को को अंजाम देने के बाद ठेला दुकानदार कृषि उत्पादन बाजार समिति में बन रहे गोदाम की ओर झाड़ी में छिप गया।जहां मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़ ने झाड़ी से उसे बाहर निकाला।

भीड़ के हत्थे चढ़े ठेले वाले की पीट-पीट कर हत्या

पुलिस जब आरोपी ठेला दुकानदार को लेकर सुरक्षित ठिकाने की ओर जा रही था तो आक्रोशित भीड़ ने पुलिस कस्टडी से आरोपी ठेला दुकानदार को बाहर खींच लिया। इसके बाद आरोपी ठेले वाले राहुल चौहान की इतनी बुरी तरह से पिटाई की गई, कि उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। ये सबकुछ भीड़ ने पुलिस की आंखों के सामने ही कर डाला। गुरुवार की सुबह हुए इस डबल मर्डर के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है।

मौके पर पहुंचे बड़े अफसर

हालात के बिगड़ने की पुलिस ने आला अफसरों को खबर दी। इसके बाद मौके पर फारबिसगंज एसडीएम अभय कुमार तिवारी और एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और बल मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।

जानिए, कैसे हो गई खौफनाक वारदात

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल चौहान कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित) गेट संख्या दो पर ठेले पर सत्तू और अनानास बेचता था। जबकि अमौनाा का रहने वाला नबी हुसैन सब्जी मंडी पिकअप से सब्जी लेकर आया हुआ था। पिकअप गाड़ी हटाने के सवाल पर दोनों में पहले बहस हुई। इसके बाद राहुल ने पिकअप गाड़ी के ड्राइवर के पेट में चाकू घोप दिया और फिर सर को धड़ से अलग कर हाथ में लेकर घूमता रहा। फिर भीड़ ने उसे पुलिस के हाथों से छीन कर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

इस वारदात के बाद इलाके में वहीं घटना के बाद पुलिस प्रशासन और अवैध ऑटो स्टैंड के सवाल पर आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित) के दरवाजे के साथ ही सुभाष चौक और बाकी जगहों पर भीड़ ने सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने घटना के बाद पुलिस प्रशासन को सूचना देने के बावजूद काफी देर बाद पहुंचने का आरोप लगाया। बाद में आला अफसर लोगों को शांत कराने में जुटे रहे। मौके पर एसडीएम अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने कहा है कि ठेले वाले की मॉब लिन्चिंग करने वालों की भी पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.