बिलावल भुट्टो जरदारी बने पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री

Updated on 28-04-2022 08:39 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर अली भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो-जरदारी ने देश के विदेश मंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ नीत नई सरकार में बिलावल की भूमिका को लेकर लगाई जा रही अटकलों को विराम लग गया।

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित सादे समारोह में 33 वर्षीय बिलावल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पूर्व प्रधानमंत्री बिलावल के पिता आसिफ अली जरदारी और अन्य अधिकारी तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के कई नेता वहां मौजूद थे। ऐसा पहली बार है जब सरकार में बिलावल को महत्वपूर्ण भूमिका और विदेश मंत्री जैसा बेहद अहम पद सौंपा गया है।

वह पहली बार 2018 में निर्वाचित होकर नेशनल असेंबली पहुंचे थे। बिलावल ऐसे वक्त में विदेश मंत्री बने हैं जब पाकिस्तान को बेहद नाजुक हालात से गुजरते हुए विदेश नीति को संतुलित बनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है। विदेश मंत्री के रूप में बिलावल को जिन मुख्य चुनौतियों से निपटना होगा उनमें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा लगाए गए आरोपों की पृष्ठभूमि में अमेरिका से तनावपूर्ण हुए संबंधों को सुधारना और पड़ोसी देश भारत के साथ शांति प्रक्रिया फिर से शुरू करने का रास्ता तलाशना शामिल है।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के साथ ही इमरान खान की सरकार गिर गई। खान ने आरोप लगाया था कि उनकी सरकार अमेरिका की साजिश के कारण गिरी है क्योंकि उन्होंने रूस, चीन और अफगानिस्तान पर स्वतंत्र विदेश नीति अपनाई थी। हालांकि अमेरिका ने इस आरोप का सिरे से खंडन किया है। वहीं, भारत द्वारा पांच अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किए जाने के बाद से भारत-पाकिस्तान के संबंधों में और खटास गई है।

भारत का कहना है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसियों वाले संबंध चाहता है जो आतंकवाद, उठा-पटक और हिंसा से मुक्त हों। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व में 11 अप्रैल को बनी पाकिस्तान की मौजूदा गठबंधन सरकार में पीपीपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

 शहबाज शरीफ पीएमएल-एन के अध्यक्ष हैं। बिलावल की बहन आसिफा भुट्टो-जरदारी ने पाकिस्तान के इतिहास में सबसे कम उम्र के विदेश मंत्री को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया के बहुत मुश्किल काम है, और पूर्ववर्ती सरकार ने हमारे अंतरराष्ट्रीय संबंधों को चोट पहुंचाई है, लेकिन मुझे इसमें जरा भी संदेह नहीं है कि तुम हमारे देश, पार्टी और परिवार का सर फख्र से ऊंचा करोगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.