बिलावल बोले- इमरान खान सरकार लाने जा रही 'टैक्स की सुनामी'

Updated on 13-01-2022 08:14 PM

इस्लामाबाद कंगाली के कगार तक जा पहुंचे पाकिस्तान में अब जनता पर करों की गाज भी गिरने वाली है। पाक के प्रमुख विपक्षी दल पीपीपी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने बुधवार को मिनी बजट के दौरान देश की संसद में इमरान खान सरकार पर जोरदार जुबानी हमला बोला।

बिलावल ने कहा कि इमरान खान सरकार 'टैक् की सुनामी' लाने जा रही है। उन्होंने 'प्लेब्वॉय' की छवि रखने वाले पीएम इमरान खान के ऊपर निजी हमला करते हुए कहा कि पीटीआई सरकार ने कंडोम पर भी टैक् लगा दिया जिसकी एक 'िलाड़ी' से उम्मीद थी।

बिलावल ने कहा, 'गर्भ निरोधक (कंडोम) पर भी टैक् लगाए गए हैं। अब इमरान जैसे खिलाड़ी से यह उम्मीद नहीं था कि वह गर्भ निरोधक पर टैक् लगाएं।' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत में जो जनसंख्या विस्फोट हो रहा है, हम तो उनके खाने-पीने, शिक्षा, रोजगार का बंदोबस् कर सकते हैं।

पूरी दुनिया में गर्भ निरोधक को बढ़ावा दिया जा रहा है और पाकिस्तान इस पर टैक् लगा रहा है। देश में एचआईवी और एड्स का संकट है जो हमारे मीडिया और देश में पता नहीं चल रहा है। पाकिस्तान के एक शहर में इसके कई मामले सामने आए।

उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में यह गंभीर मसला है, इसके बाद भी कंडोम पर टैक् लगाया जा रहा है। बता दें कि निजी जीवन में इमरान खान प्रधानमंत्री बनने से पहले अपनी 'प्लेबॉय' छवि के लिए मशहूर रहे हैं। इमरान ने आधिकारिक तौर पर 4 शादियां की हैं लेकिन उनके कई महिलाओं के साथ संबंध रह चुके हैं।

इमरान के पिछले दिनों दिए रेप के बयान पर पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतह ने कहा था, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मिलिए। दुनियाभर में महिलाओं के साथ अनगिन यौन हरकते करने वाले इमरान खान वर्तमान समय में वह अपनी चौथी पत्नी के साथ हैं। वह अपने देशवासियों के महिलाओं के साथ रेप से बचाव के लिए बुर्का को बढ़ावा दे रहे हैं।'

यही नहीं इमरान की क्रिकेटर रहते हुए रंगीन जिंदगी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में इमरान खान विदेशी महिलाओं के साथ किस करते नजर रहे हैं। यही नहीं कई महिलाओं ने तो बहुत कम कपड़े पहने हैं। इससे पहले पाकिस्तानी टीवी के होस्ट अली सलीम (बेगम नवाजिश) ने दावा किया है कि अमेरिकी महिला सिंथिया डी रिची ने एक बार उनसे कहा था कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान उनके (सिंथिया) साथ सेक्स करना चाहते थे।

सलीम का दावा है कि कभी वह सिंथिया के काफी करीब थे और एक साथ एक कमरे में भी रह चुके हैं। इसी दौरान सिंथिया ने उन्हें इमरान खान की पेशकश के बारे में बताया था। इससे पहले सिंधिया ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता रहमान मलिक पर रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल गया। हालांकि, पीपीपी ने सिंथिया के इस आरोप को आधारहीन और शर्मनाक करार दिया था। सिंथिया खुद को पाकिस्तान प्रेमी, एडवेंचरिस्ट, फिल्म निर्माता होने का दावा करती हैं। वह बहुत समय से इस्लामाबाद में ही रहती हैं। माना जाता है कि उन्हें आईएसआई का संरक्षण हासिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.