सिंधु में खून बहाने की धमकी देने वाले बिलावल के बदले सुर, नाना जुल्फिकार के श‍िमला समझौते पर शहबाज को घेरा, भारत से बातचीत पर जोर

Updated on 29-04-2025 01:23 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपनी सरकार के भारत से शिमला समझौते रद्द करने के फैसले पर असहमति जताई है। पीपीपी चेयरमैन बिलावल ने भारत के साथ बातचीत से मसले सुलझाने पर जोर दिया है। बिलावल का ये बयान उनके कुछ दिन पहले के रुख से अलग है। हाल ही में बिलावल ने भारत को युद्ध की धमकी देते हुए कहा था कि अगर दिल्ली की ओर से सिंधु जल समझौते को तोड़ा गया तो हम नदी में भारतीयों का खून बहा देंगे। अब उन्होंने भारत के साथ वार्ता के जरिए चीजों को ठीक करने की बात कही है।
बिलावल ने आज न्यूज के शो 'स्पॉटलाइट' में बातचीत करते हुए कहा कि शहबाज शरीफ सरकार को शिमला समझौते से बाहर आने में जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर भारत मनमानी जारी रखता है तो फिर हम द्विपक्षीय समझौते खत्म करने पर विचार कर सकते हैं। शिमला समझौते पर बिलावल का बयान इसलिए भी खास है क्योंकि इंदिरा गांधी के साथ पाकिस्तान की ओर से इस समझौते को करने वाले उनके नाना जुल्फिकार अली भुट्टो ही थे।

बातचीत का रास्ता ही सही है: बिलावल

बिलावल भुट्टो ने कहा कि भारत को पाकिस्तान पर इल्जाम लगाने की नीति से बचना चाहिए। भारत अगर सही मायने में आतंकवाद को खत्म करना चाहता है तो बातचीत ही इसका रास्ता है। भारत को बातचीत के जरिए आतंक के मुद्दे का हल निकालने की तरफ बढ़ना चाहिए। भुट्टो ने कहा कि भारत और पाकिस्तान, दोनों ही देशों में 'नॉन स्टेट एक्टर्स' समस्याएं पैदा कर रहे हैं। इससे निपटने को एक संयुक्त तंत्र की जरूरत है।
बिलावल भुट्टो पहलगाम हमले की निष्पक्ष जांच की पाकिस्तान सरकार की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इससे किसी भी पक्ष को परेशानी नहीं होनी चाहिए लेकिन अगर भारत पहलगाम हमले की जांच से इनकार करता है, तो फिर जरूर उनके रुख पर सवाल उठेंगे। भुट्टो ने दावा किया कि भारत के पास अगर सबूत है तो फिर उसे दुनिया के सामने उनको रखना चाहिए।

पाकिस्तान भी आतंक से पीड़ित: भुट्टो

बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक बार फिर दोहराया कि भारत से ज्यादा आतंकवाद उनका देश पाकिस्तान झेल रहा है। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान और पूरे क्षेत्र से आतंकवाद को खत्म करना चाहता हैं। आतंक से निपटने के लिए भारत-पाकिस्तान के बीच समन्वय की जरूरत है। पाकिस्तान हमेशा बातचीत के लिए तैयार रहा है लेकिन भारत वार्ता से भागता है।

जरदारी ने ये भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और भारत को बातचीत के जरिए चीजें सुलझाने के लिए कहा है। ट्रंप का यह बयान पाकिस्तान के लंबे समय से चले आ रहे इस रुख का समर्थन है। पाकिस्तान ने हमेशा ही कहा है कि क्षेत्रीय विवादों का एकमात्र व्यवहार्य समाधान बातचीत हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.