कोरोना पॉजिटिव हुए बिल गेट्स, बताया लक्षण हल्के हैं, आइसोलेशन में हूं

Updated on 11-05-2022 10:23 PM

वॉशिंगटन माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार अरबपति बिल गेट्स कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक ट्वीट करके दी। गेट्स ने ट्वीट में कोरोना संक्रमित होने, वैक्सीनेशन कराने और अपने फाउंडेशन के बारे में जानकारी दी है।  बिल गेट्स ने ट्वीट किया मेरी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं फिलहाल हल्के लक्षण महसूस कर रहा हूं। कुछ दिन आइसोलेशन में रहूंगा, जब तक कि पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाता। डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रहा हूं।

उन्होंने ट्वीट किया, मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने कोरोना वैक्सीन लगवा ली थी और  इसका बूस्टर डोज भी ले लिया था। हमारे पास कोरोना टेस्टिंग और मेडिकिल हेल्प की अच्छी सुविधाएं हैं। गेट्स ने एक अन्य ट्वीट में कहा गेट्स फाउंडेशन की टीमें दो साल बाद आज पहली बार एक साथ इकट्ठे हो रहे हैं और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे सभी को देखने और उनकी कड़ी मेहनत के लिए उन्हें धन्यवाद देने का मौके मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हम भागीदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि हममें से किसी को भी फिर से महामारी से नहीं जूझना पड़े। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन दुनिया के सबसे प्रभावशाली निजी फाउंडेशन में से है, जिसके पास लगभग 65 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। बिल गेट्स महामारी को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के समर्थक रहे हैं। खासकर गरीब देशों में वैक्सीन और दवाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। गेट्स फाउंडेशन ने अक्टूबर में ऐलान किया था कि वह कम आय वाले देशों के लिए दवा निर्माता मर्क की एंटीवायरल कोविड-19 गोली के जेनेरिक वर्जन को लोगों तक पहुंचाने के लिए 120 मिलियन डॉलर खर्च करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.