ट्रम्प को तीसरी बार राष्ट्रपति बनाने के लिए बिल पेश:रिपब्लिकन सांसद बोले-उन्हें एक और मौका मिले

Updated on 24-01-2025 05:39 PM

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प को तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की अनुमति देने के लिए गुरुवार को संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में एक बिल पेश किया गया। CNBC के मुताबिक यह बिल ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के सांसद एंडी ओगल्स ने पेश किया। बिल पेश करते हुए ओगल्स ने कहा कि सिर्फ ट्रम्प ही वो इंसान हैं, जो अमेरिका को फिर से महान बना सकते हैं।

ओगल्स का कहना है कि अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए ट्रम्प को और ज्यादा समय दिया जाना चाहिए। यह जरूरी है कि हम जो बाइडेन के कार्यकाल में की गई गलतियों को सही करने के लिए ट्रम्प को सभी जरूरी संसाधन दें।

इस बिल में कहा गया है कि कोई भी इंसान जो लगातार दो बार राष्ट्रपति रह चुका है, वो तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित नहीं होगा। ट्रम्प 2020 में जो बाइडेन से चुनाव हार गए थे, ऐसे में वो तीसरी बार भी राष्ट्रपति चुने जाने के लिए योग्य होंगे।

फिलहाल अमेरिकी संविधान के मुताबिक एक इंसान सिर्फ दो बार ही देश का राष्ट्रपति चुना जा सकता है। राष्ट्रपति पद पर दो कार्यकाल की सीमा 1951 में 22वें संविधान संशोधन द्वारा लागू की गई थी। अमेरिकी में सिर्फ फ्रैंकलिन रूजवेल्ट ही 4 बार राष्ट्रपति पद पर रहे थे।

संसद में ट्रम्प का बहुमत, फिर भी बिल पास होना मुश्किल

अमेरिकी संसद के दोनों सदन सीनेट और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है, लेकिन फिर भी इस बिल के पास होने की संभावना बहुत कम है। क्योंकि इसे पास होने के लिए दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी। जबकि रिपब्लिकन के पास सीनेट में 100 में से 53 सीटें और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में 435 में से 220 सीटें हैं।

इसके अलावा इस बिल को 50 में से 38 राज्यों का समर्थन भी चाहिए होगा। फिलहाल 22 राज्यों में विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी की सरकार है।

पुतिन की स्ट्रेटजी अपना सकते हैं ट्रम्प

ट्रम्प खुद भी कई बार कह चुके हैं कि वो दो कार्यकाल के बाद भी सत्ता में बने रहना चाहते हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ट्रम्प को तीसरा कार्यकाल नहीं मिलता है तो वे सत्ता में बने रहने के लिए दूसरे तरीके अपना सकते हैं।

हैमिल्टन कॉलेज के प्रोफेसर फिलिप क्लिंकनर ने मुताबिक ट्रम्प 2028 में उपराष्ट्रपति बन सकते हैं और जेडी वेंस या किसी और को नाममात्र का राष्ट्रपति बना सकते हैं। ऐसा ही कुछ पुतिन ने रूस में किया था।इसके अलावा वो अपने परिवार के किसी सदस्य को राष्ट्रपति बना सकते हैं, ताकि पर्दे के पीछे से सरकार पर उनका कंट्रोल बना रहे।

पुतिन 2000 से 2008 तक लगातार 2 बार रूस के राष्ट्रपति रह चुके थे। रूस के संविधान के मुताबिक वे लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति नहीं बन सकते थे। ऐसे में उन्होंने अपने खास दिमित्री मेदवेदेव को राष्ट्रपति बना दिया था। इस दौरान पुतिन उपराष्ट्रपति के पद पर रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.