फैन संग डेट पर गई अरबपति की पत्नी, चार्ज किये करीब ढाई लाख रुपये

Updated on 11-02-2022 06:51 PM

-सोशल मीडिया को लेकर मैरिसोल अपने पति के साथ कॉम्पीटिशन कर रही हैं
लंदन। एक अरबपति कारोबारी की पत्नी अपने एक फैन को डेट पर ले गई। इसके बदले में कारोबारी की पत्नी ने इस अनजान शख्स से करीब ढाई लाख रुपये चार्ज किए। कारोबारी की पत्नी ने खुद इसकी वजह बताई है।  मॉडल मैरिसोल योट्टा की शादी 2021 में जर्मनी के अरबपति कारोबारी बास्टियन योट्टा से हुई थी। मॉडल मैरिसोल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके करीब 5 लाख फॉलोअर्स हैं। मैरिसोल ने कहा कि सोशल मीडिया को लेकर वह अपने पति के साथ कॉम्पीटिशन कर रही हैं। दोनों ने तय किया है कि देखते हैं किसके अधिक फैन्स होते हैं और कौन पहले महीने में सोशल मीडिया से अधिक कमाई करता है। इसी के बाद मॉडल ने एक फैन से ढाई लाख रुपये चार्ज किए और उसके साथ डेट पर गई।
  बास्टियन योट्टा बेहद लग्जरियस लाइफ जीने के लिए मशहूर हैं। बास्टियन योट्टा की कंपनी कई तरह की मशीनें तैयार करती हैं, जिनमें वजन कम करने वाली माइंड स्लीमिंग मशीन भी शामिल है। योट्टा लाइफ नाम से से उनका इंस्टाग्राम पर अकाउंट है, जहां वह अपनी शानदार फोटोज पोस्ट करते हैं। जर्मनी में रहने के दौरान बास्टियन को अपनी ग्लैमरस लाइफ की वजह से दिक्कत होने लगी थी, जिसके बाद उन्होंने अमेरिका जाने का रुख किया। उन्होंने कहा था कि जर्मनी में लोग उनसे जलने लगे थे और उनकी लाइफस्टाइल पर सवाल उठा रहे थे। बास्टियन योट्टा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लोग हॉलिडे पर जाते हैं, लेकिन उनके पास हॉलि लाइफ है, क्योंकि उनके लिए रोज ही हॉलिडे है। उन्होंने कहा था कि वे इस बात की परवाह नहीं करते कि एक शाम पर 8 लाख रुपये खर्च हो रहा है या फिर 15 लाख।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.