विराट-अनुष्का के घर बेटे का जन्म : 5 दिन बाद सोशल मीडिया पर दी जानकारी, अकाय नाम रखा

Updated on 21-02-2024 02:10 PM

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिर पेरेंट्स बन गए हैं। 15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने इसकी जानकारी 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। कपल ने कहा- आपकी दुआओं की दरकार है। कृपया इस वक्त हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।

बच्चे का जन्म कहां हुआ है यह नहीं बताया गया है। हालांकि 13 फरवरी को इंडस्ट्रियलिस्ट हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में- ‘टू बी बॉर्न इन लंदन’ लिखा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जन्म लंदन में ही हुआ है।

कपल ने बेटे का नाम अकाय रखा है। इसका अर्थ निराकार या पूर्ण चंद्रमा या पूर्ण चंद्रमा की रोशनी भी होता है। इनकी पहले से एक बेटी है। जिसका नाम वामिका है। भगवान शिव और देवी पार्वती के मिले-जुले स्वरूप को वामिका कहा जाता है।

डिविलियर्स ने किया था पिता बनने की खबर का खुलासा
कुछ दिन पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब लाइव स्ट्रीम में कोहली के पिता बनने की खबर का खुलासा किया था। एबी ने कहा था कि कोहली पिता बनने वाले हैं और वे परिवार के साथ हैं। इसीलिए उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ब्रेक लिया है। बाद में डिविलियर्स ने भास्कर को दिए इंटरव्यू में कोहली की प्राइवेसी लीक करने पर माफी मांगी थी और अपने बयान को अपनी बहुत बड़ी गलती बताया था।

बेटे के जन्म के 2 दिन पहले हर्ष गोयनका ने भी दी जानकारी
इंडस्ट्रियलिस्ट हर्ष गोयनका ने 13 फरवरी को ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी थी कि अनुष्का लंदन में दूसरे बच्चे को जन्म देंगी।

हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में लिखा था- अगले कुछ दिनों में एक नया बेबी पैदा होगा! आशा है कि बच्चा महान क्रिकेटर पिता की तरह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। या फिर वह अपनी मां को फॉलो करेगा और एक फिल्म स्टार बनेगा? हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में ‘मेड इन इंडिया’ और ‘टू बी बॉर्न इन लंदन’ को भी टैग किया है।

उनके इस ट्वीट से लोगों को यकीन हो गया था कि अनुष्का और विराट फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसके बाद से ही फैंस विराट-अनुष्का को बधाई देने लगे थे।

ऐड की शूटिंग के दौरान अनुष्का से हुई थी पहली मुलाकात
2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद कोहली ब्रांड्स के लिए फेवरेट चेहरा बन गए थे। इसी साल एक ऐड की शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा से पहली मुलाकात हुई। नोक-झोंक से शुरू हुई बातचीत, दोस्ती और डेटिंग तक पहुंच गई।

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शतक मारा तो पहली बार निजी जिंदगी की झलक पिच पर दिखी। शतक के बाद विराट ने स्टेडियम में बैठीं अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया। यह दुनिया के सामने अपने रिश्ते का ऐलान था।

शादी के 3 साल बाद बेटी वामिका का जन्म हुआ था
विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। शादी के 3 साल बाद 2020 में अनुष्का ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। 2021 में अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में जन्म दिया था।

पहली बार स्टैंड्स में नजर आई थीं विराट-अनुष्का की बेटी वामिका
कपल बेटी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं। उन्होंने अभी तक सोशल मीडिया पर बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। हालांकि दो साल पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच को देखने अनुष्का अपनी बेटी के साथ स्टेडियम पहुंची थीं। इस दौरान वामिका भी साथ दिखाई दीं।

बेटी की तस्वीर वायरल होने पर कपल ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की थी और लोगों से गुजारिश की थी कि ऐसा भविष्य में कभी ना करें।

टेस्ट सीरीज से ब्रेक पर हैं विराट
कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से ब्रेक लिया है। वे 5 मैचों की सीरीज के शुरुआती 3 मुकाबलों में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। हालांकि यह तय नहीं है कि बाकी दो टेस्ट मैच में विराट टीम इंडिया का हिस्सा होंगे या नहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.