बर्थडे स्पेशल 26 जून: अर्जुन कपूर ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी करियर की शुरुआत

Updated on 26-06-2022 05:51 PM

बॉलीवुड के 'इश्कजादे' अर्जुन कपूर अक्सर अपनी फिल्मों में ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। 26 जून, 1985 को जन्में अर्जुन कपूर फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह मशहूर निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी एवं प्रोड्यूसर स्वर्गीय मोना कपूर के बेटे हैं। अर्जुन कपूर का बचपन काफी उलझनों में गुजरा। साल 1996 में वह जब 11 साल के थे तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। जिसके बाद अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर ने अपने बेटे अर्जुन और बेटी अंशुला की परवरिश की। अर्जुन अपनी मां के बहुत करीब थे, लेकिन वह उस वक्त अकेले हो गए जब साल 2012 में उनकी मां का निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थी।

अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'कल हो न हो' से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी।यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। इसके बाद अर्जुन ने 'सलाम-ए-इश्क' में भी अस्सिटेंट डायरेक्टर थे। असिस्टेंट डायरेक्टर के बाद अर्जुन कपूर फिल्म 'वांटेड' और 'नो एंट्री' में असोसिएट प्रोड्यूसर भी थे। अर्जुन कपूर ने करियर की शुरुआत में फिल्मों में अभिनय करने के बारे में कभी नहीं सोचा था। क्योंकि उनका वजन काफी ज्यादा था।

सलमान खान के कहने और उनके मार्गदर्शन के बाद अर्जुन ने फिल्मों में अभिनय करने का मन बनाया। फिल्मों में आने से पहले सलमान खान ने अर्जुन कपूर के वजन कम करने में काफी मदद की। बतौर अभिनेता अर्जुन की यह पहली फिल्म 'इश्कजादे' थी। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। हबीब फैजल निर्देशित इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अपोजिट अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा नजर आईं। फिल्म में अर्जुन कपूर के शानदार अभिनय को देखते हुए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट डेब्यू एक्टर अवार्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिला। इसके बाद अर्जुन कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करते नजर आए। उनकी प्रमुख फिल्मों में औरंगजेब, गुंडे, 2 स्टेट्स, तेवर, की एंड का, हाफ गर्लफ्रेंड, पानीपत आदि शामिल हैं।

फिल्मों में अभिनय के अलावा अर्जुन सोलहवें आइफा अवार्ड शो और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 को होस्ट करते नजर आए। अर्जुन कपूर ने फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैन फॉलोइंग लाखों में हैं।

अर्जुन कपूर की निजी जिंदगी की बात करें तो वह अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं और अक्सर इस वजह से वह चर्चा में भी रहते हैं।वर्कफ़्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न', 'कुत्ते' और 'द लेडी किलर' में अभिनय करते नजर आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.