बिस्ब्रेन टेस्ट... साउथ अफ्रीका की पहली पारी 152 पर सिमटी:7 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचे

Updated on 17-12-2022 06:23 PM

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गई है। सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और नाथन लायन ने 3-3 विकेट चटकाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया। उसने टी ब्रेक से पहले ही साउथ अफ्रीका को ऑल आउट कर दिया। अफ्रीकी टीम की ओर से कैइल वेरेन्ने ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए।
27 रन के अंदर गिरे चार विकेट
अफ्रीका की शुरुआत बहुत ही खराब रही। 27 रन के भीतर चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। ओपनर और कैप्टन डीन एलगर केवल 3 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 12 रन था। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए रेसी वैन डेर ड्यूसेन भी 27 रन के स्कोर पर आउट हो गए। फिर ओपनर सरल इरवे चलते बने। उन्होंने 10 रन बनाए। वहीं 27 रन पर ही खाया जोंडो भी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इस तरह 27 के स्कोर पर 3 खिलाड़ी लौट गए। 7 बल्लेबाज को 10 रन तक भी नहीं पहुंच पाए।

बावूमा और कैइल के बीच 98 रन की साझेदारी
वहीं टेंबा बावूमा और कैइल वेरेन्ने ने अफ्रीका की पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 98 रन की साझेदारी हुई। वेरेन्ने ने 96 गेंदों का सामना कर 64 रन और बावूमा ने 70 गेंदों का सामना कर 38 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया।लायन और स्टार्क ने लिए 3-3 विकेट
ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लायन और मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की। नाथन ने 8 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं मिशेल स्टार्क ने 14 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट लिए। इन दोनों के अलावा पैट कमिंस ने 35 रन देकर 2 और स्कॉट बोलेंड ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.