बिश्नोई ने एक हाथ से पकड़ा फ्लाइंग कैच:स्पिनर सिद्धार्थ ने एक ओवर में फेंकी 3 नो-बॉल, राशिद ने छोड़ा कैच

Updated on 08-04-2024 01:28 PM

लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने IPL में पहली बार गुजरात टाइटंस (GT) को हराया। टीम ने अपने होमग्राउंड पर 33 रन से मैच जीता। मैच में LSG के कप्तान केएल राहुल DRS लेने के कारण नॉटआउट रहे। वहीं स्पिनर एम सिद्धार्थ ने एक ही ओवर में 3 नो-बॉल फेंक दी।

LSG vs GT मैच के मोमेंट्स...

1. DRS की वजह से नॉटआउट रहे राहुल
लखनऊ की पारी का दूसरा ओवर गुजरात से स्पेंसर जॉनसन फेंक रहे थे। पहली ही गेंद केएल राहुल के पैड्स पर लगी। गुजरात ने LBW की अपील की और अंपायर ने आउट करार दे दिया। राहुल ने DRS लिया। टीवी अंपायर ने देखा कि गेंद पैड्स पर लगने से पहले बैट से लगी थी, जिसकी वजह से फील्ड अंपायर ने अपना फैसला पलटा और राहुल नॉटआउट रहे। उस समय राहुल खाता भी नहीं खोल पाए थे। उन्होंने 31 गेंदों पर 33 रन बनाए।

2. राशिद खान ने छोड़ा मार्कस स्टोयनिस का कैच
लखनऊ की पारी का 14वां गुजरात की ओर नूर अहमद करने आए। नूर ने ओवर की तीसरी गेंद लेग स्टंप पर फेंकी। जिसे मार्कस स्टोयनिस ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला। फील्डिंग कर रहे राशिद खान दौड़ कर कैच पकड़ने आए, उन्होंने डाइव लगाई और गेंद उनके हाथ में आई लेकिन कैच छूट गया। जीवनदान के समय स्टोयनिस 43 रन पर खेल रहे थे। उन्होंने 43 गेंद पर 58 रन बनाए।

3. एम सिद्धार्थ ने एक ओवर में 3 नो-बॉल फेकीं, सुदर्शन फ्री हिट पर कैच
लखनऊ के स्पिनर एम सिद्धार्थ ने एक ओवर में तीन नो बॉल फेकीं। वहीं इस ओवर में साई सुदर्शन कैच हो गए, लेकिन फ्री हिट होने के कारण नॉटआउट रहे। सिद्धार्थ ने दूसरी गेंद के बाद 2 लगातार नो-बॉल फेकीं, वहीं 5वीं गेंद के बाद भी एक नो-बॉल फेंक दी।

आखिरी नो-बॉल के बाद बैटर साई सुदर्शन को फ्री हिट मिली। सुदर्शन ने इस पर बड़ा शॉट लगाया, लेकिन डीप मिड-विकेट पोजिशन पर कैच हो गए। फ्री हिट के कारण सुदर्शन नॉटआउट रहे और गुजरात को एक रन मिल गया। IPL इतिहास में यह पहली बार ही हुआ कि किसी स्पिन गेंदबाज ने एक ओवर में 3 नो-बॉल फेंक दीं।

4. बिश्नोई ने पकड़ा एक हाथ से फ्लाइंग कैच
लखनऊ के रवि बिश्नोई ने एक हाथ से फ्लाइंग कैच पकड़ा। पारी के 8वें ओवर की दूसरी गेंद बिश्नोई ने ही फुलर लेंथ फेंकी। केन विलियमसन ने सामने की ओर एक रन लेना चाहा, लेकिन गेंद हवा में सामने की ओर जाने लगी। यहां बिश्नोई ने अपने दाएं तरह हवा में डाइव लगाई और एक हाथ से कैच पकड़ लिया। विलियमसन को 5 बॉल पर एक रन के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.