कर्नाटक में प्राचीन मंदिर ढहाए जाने को लेकर आमने-सामने बीजेपी और कांग्रेस

Updated on 12-09-2021 05:17 PM
नई दिल्ली ।   कर्नाटक के मैसूरू जिले के नंजांगुड में प्राचीन हिंदू मंदिर को गिराए जाने को लेकर सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। मंदिर गिराए जाने की घटना की निंदा करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि ऐसी कार्रवाई किए जाने से पहले भाजपा सरकार को स्थानीय लोगों को सलाह लेनी चाहिए थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य सरकार के इस कृत्य से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। सिद्धरमैया ने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में कहा, 'नंजांगुड में एक प्राचीन मंदिर को गिराया जाना निंदनीय है। चूंकि, यह एक संवेदनशील मसला था, कर्नाटक भाजपा को स्थानीय लोगों से बातचीत करनी चाहिए थी। मंदिर को स्थानीय लोगों से संपर्क किए बगैर ढहाया गया है और इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं । उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों ने तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'हालांकि, यह एक अदालती आदेश था लेकिन प्रशासन को इसे (आदेश को) लागू करने से पहले लोगों को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। कांग्रेस नेता ने मंदिर बनाने के लिए जमीन दिए जाने की भी मांग की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2026
पटना: सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए शुक्रवार को नया रुख अख्तियार किया। सम्राट चौधरी लोकसेवक आवास (सीएम आवास) से पैदल ही निकल…
 15 May 2026
जयपुर: राजस्थान में तेल कंपनियों के फरमान से प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालकों के सामने संकट खड़ा हो गया है। तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल बेचने की मात्रा निश्चित…
 15 May 2026
नवादा: बिहार भाजपा के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल सिंह के भतीजे कुंदन कुमार के साथ नवादा में मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें कुंदन गंभीर रूप से…
 15 May 2026
नई दिल्ली, अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के…
 15 May 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड मेजर जनरल के साथ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिल्डिंग रेनोवेशन और अतिरिक्त निर्माण कार्य के…
 14 May 2026
आरा: बिहार विधान परिषद के उपचुनाव को लेकर गुरुवार को काउंटिंग हुई। शुरुआत में NDA उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद ने बढ़त बनाई। लेकिन अचानक से राजद उम्मीदवार सोनू कुमार राय ने…
 14 May 2026
चेन्नई: थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की अगुवाई वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार ने तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसफ…
 14 May 2026
कोलकता, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्ट में दलीलें देने पहुंची। ममता गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस…
 14 May 2026
नई दिल्ली, चुनाव आयोग ने गुरुवार को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा की है। यह SIR का…
Advt.