भाजपा ने बनाया राम को वोट बैंक : कांग्रेस

Updated on 12-09-2021 11:31 PM
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान को जमकर आड़े हाथ लिया। कांग्रेस नेताओं ने प्रेस नोट जारी कर धरमलाल कौशिक पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक दरअसल शक की बीमारी से ग्रसित हैं। 
जि़ला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद नायक ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने प्रेस नोट जारी कर भारतीय जनता पार्टी नेता धरमलाल कौशिक के बयान पर जमकर निशाना साधा है। प्रमोद नायक और राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेता भगवान राम का नाम राजनीतिक लाभ के लिए करते हैं। सच बात तो यह है कि भाजपा नेता अंतर्मन और भगवान के आदर्श से कोशों दूर हैं। दरअसल भाजपा नेताओं ने राम के नाम को केवल वोट लेने का साधन बना दिया है। यदि भाजपा राम अपने जीवन मे राम के आदर्श को उतार लें तो शक की बीमारी अपने आप ठीक हो जाएगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नेता हर घटना को  सन्देह की नजरों से देखते हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का माँ वैष्णव देवी के दर्शन के लिए जाने से भाजपा परेशान हो रही है। उलूलजुलुल आरोप लगाने से चूक नही रही है। छत्तीसगढ़ के किसान का राहुल गांधी से  मुलाकात को भी नेता प्रतिपक्ष सन्देह और शक के चश्मे से देख रहे हैं। जबकि  छत्तीसगढ़ के हो या  देश का कोई भी आम आदमी राहुल गांधी से मिलने के लिए तीर्थ यात्रा का चयन क्यो करेगा। कोई भी आम आदमी दिल्ली जाकर  सहजता और सुगमता से राहुल गांधी से  मिल सकता हैज्जैसा कि हमेशा होता है।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि किसी भी आम आदमी को राहुल गांधी से मिलने के लिए न तो कोई प्रतिबन्ध है और न ही किसी प्रकार की कठिनाई ही है। नेता प्रतिपक्ष अपने भाजपा संस्कार के हिसाब से बयान देते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भरे प्रेस वार्ता से किस तरह अमित शाह ने बेईज्जत कर कुर्सी से उठाया दुनिया देखी है।
कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा नेताओं की पहचान मुंह मे राम बगल में छुरी वाली है। जबकि कांग्रेस मजदूर ,किसान ,दलित ,आदिवासी ,शोषित और सर्वहारा समाज की पार्टी है। जिसके नेता नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक सर्वहारा समाज के लोगो के घर जाते रहे और मिलते रहे हैं। लेकिन भाजपा उद्योग घरानों और पूँजीपत्तियो की पार्टी है। आम जन से वोट तो लेती है पर हमदर्दी नही रखती । 
भाजपा राम के नाम को आत्मसात करे ,भगवान के बताये मार्ग पर चलेज्तो शायद देश प्रेम जागृत हो जाए। और देश की संपत्ति बच जाएज्।  नही तो आने वाली पीढ़ी पकौड़ा तलने की स्थिति में भी नही रहेगी। राजेन्द्र प्रमोदन ने बताया कि शक बुरी बीमारी हैज्इससे नेता प्रतिपक्ष को बचना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.