'कांग्रेस और क्राइम जुड़वा भाई हैं' अशोक गहलोत के आरोपों पर BJP विधायक गोपाल शर्मा का पलटवार

Updated on 25-10-2025 01:21 PM
जयपुर: राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने भजनलाल सरकार को जमकर घेरा। इसके जवाब में भाजपा विधायक गोपाल शर्मा भी उन पर जमकर बरसे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस और क्राइम दोनों की राशि एक है, ऐसा लगता है दोनों जुड़वा भाई हैं। इस दौरान शर्मा ने गहलोत सरकार में हुए अपराधों को गिनाते दिए उन पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता तो आपराधिक मामलों में लिप्त हैं।


क्राइम और कांग्रेस दोनों तो जुड़वा भाई हैं: गोपाल शर्मा

दरअसल राजस्थान की कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़े सवाल खड़े किए थे। इसके पलटवार में विधायक गोपाल शर्मा ने कांग्रेस और क्राइम को जुड़वा भाई बता दिया। उन्होंने कहा कि दोनों की राशि एक हैं, मानो दोनों जुड़वा भाई हैं। उन्होंने कहा गहलोत के कार्यकाल में अपराध चरम शिखर पर था। जोबनेर के जंगलों में एक तिब्बती युवती के साथ गैंग रेप जैसी घटना हुई, जो राजस्थान के इतिहास में सबसे शर्मनाक घटना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं पर तो आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने गहलोत पर बिहार चुनाव का हवाला देते भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गहलोत जिन नेताओं के साथ मंच पर हैं, वे तो अपराध की दुनिया के बड़े नाम हैं।

गहलोत ने कानून व्यवस्था को लेकर यह दिया था बयान

बता दें, गहलोत ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपराध को लेकर दोहरा मापदंड अपनाती है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी राज में प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आम लोग इस सरकार से बुरी तरह परेशान है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है, अपराध बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार का इस और कोई ध्यान नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.