बीजेपी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 11 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट, जानें कितनी सीटें लड़ने का है प्लान
Updated on
21-03-2026 03:01 PM
तिरुवनन्तपुरम: केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम मंजूरी दी है। इस लिस्ट में ज्यादातक उम्मीदवार केरल के दक्षिणी जिलों से हैं। इस सूची के अनुसार, पीरूमाडे सीट से वी. रतीश और पुथुप्पल्ली से रवीन्द्रनाथ वकत्थानम को उम्मीदवार बनाया गया है।
जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
बीजेपी ने वी. रथीश को पीरुमाडे, रवीन्द्रनाथ वकत्थानम को पुथुपल्ली, के आर राजेश को चावरा से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, आर एस अरुण राज को चदयामंगलम, करमना जयन को तिरुवनंतपुरम, विवेक गोपन को अरुविक्कारा, टी एन सुरेश को कोवलम और एस. राजशेखरन नायर को नेय्याट्टिनकारा से चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा तीन आरक्षित सीटों पर मावेलिककारा एससी से अजीमोन, अदूर एससी से पंडालम प्रतापन और चिरायिंकीझु एससी से बी एस अनूप को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
बीजेपी की 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना
इस तीसरी लिस्ट के बाद केरल में बीजेपी ने अब तक 97 उम्मीदवार उतारें हैं। बीजेपी लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है, जबकि एनडीए के सहयोगी बीडीजेएस और ट्वेंटी-20 बाकी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे। इस चुनाव में 2.69 करोड़ से ज्यादा मतदाता 140 विधानसभा सीटों का भविष्य तय करेंगे। सरकार बनाने के लिए 71 सीटों के बहुमत की जरूरत होगी।
‘मराथथु इनी मारुम’ नारे के साथ चुनाव लड़ रही बीजेपी
बीजेपी केरल में ‘मराथथु इनी मारुम’ (जो कभी नहीं बदला, अब बदलेगा) नारे के तहत प्रचार कर रही है। पीएम मोदी ने 11 मार्च को कोच्चि से पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की थी।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…