5 नवम्बर को मोदीमय होगी भाजपा

Updated on 30-10-2021 11:24 PM

भोपाल भाजपा अब भगवान भालेनाथ की शरण में जाने की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ पहुंचकर भगवान के दर्शन करेंगे। इसी दिन भाजपा प्रदेश भर में शिव मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस दौरान शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भाजपा नेता जुटेंगे और प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ यात्रा को लाइव देखेंगे।

भाजपा के हर संगठनात्मक जिले में दो शिव मंदिरों का चयन किया गया है। जहां 5 नवंबर को कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ में भगवान केदारनाथ दर्शन करने के बाद और कई विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। ये लोकार्पण  देश के प्रमुख धर्म स्थलों के विकास से जुड़े हो सकते हैं। दीपावली के दूसरे दिन प्रदेश के हर जिल में दो शिवालयों में होने वाले कार्यक्रमों में भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रदेश के प्रमुख शिव मंदिर उज्जैन महाकालेश्वर, खजुराहो के मतंगेश्वर एवं ओकांरेश्वर, ग्वालियर के अचलेश्वर सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में यह कार्यक्रम होंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई राजनीतिक दल मंदिरों में बड़ा आयोजन करने जा रहा है। इस पर सवाल भी उठ रहे हैं। इन सवालों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि धर्म के बिना राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म हमारी आस्था है। धर्म से ही हमें शक्ति और प्रेरणा मिलती है।

किसी आम श्रद्धालु को परेशानी नहीं होगी

मप्र भाजपा ने शिवालयों में कार्यक्रम इस तरह से तय किए हैं, जिससे किसी आम श्रद्धालु को परेशानी नहीं होगी। मंदिर परिसर या परिसर के बाहर कार्यक्रम होंगे। मप्र भाजपा की ओर से सभी जिला पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

इनका कहना है

धर्म हमारी आस्था का विषय है। इसके बिना राजनीति अधूरी है। मंदिरों में पूजा-अर्चना करने से शक्ति और प्रेरणा मिलती है।

वीडी शर्मा

प्रदेशाध्यक्ष भाजपा


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
Advt.