प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाएगा भाजपा

Updated on 13-09-2021 11:50 PM
बिलासपुर।  विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का जन्मदिवस 17 सितम्बर को है। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हम सभी कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ उनके जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में विभिन्न सेवा के कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते हैं एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। यह सुखद संयोग है कि हम सबके यशस्वी नेता  नरेन्द्र मोदी  का प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में 7 अक्टूबर, 2021 को लगातार 20 वर्ष का कार्यकाल जनता के आशीर्वाद से पूरा हो रहा है।
7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने तथा 2014 में विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री बने, लोकतंत्र में जननेता के रूप में यह अवसर बहुत ही कम लोगों को प्राप्त होता है, यह माननीय प्रधानमंत्री जी की निरन्तर बढ़ती हुई लोकप्रियता को दर्शाता है। माननीय प्रधानमंत्री जी सदैव गरीब वंचित, दलित, आदिवासी, पिछड़ों एवं किसानों के कल्याण हेतु समर्पित रहते हैं। दशकों की उपेक्षा के बाद समाज के इन वर्गो की आवाज को श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में सुना जा रहा है और वह अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भी सशक्त हुए हैं।
इस वर्ष  प्रधानमंत्री का जन्मदिवस एवं उनके 20 वर्ष जनसेवक के रूप में कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश की कार्य योजना अनुसार बिलासपुर जिले में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा.श्री नरेन्द्र मोदी जी के 17 सितम्बर जन्म दिवस एवं 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण के रूप में कार्यक्रम मनाया जायेगा।
बिलासपुर जिले में सेवा और समर्पण अभियान 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर 2021 तक के कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की आवश्यक बैठक दिनांक 13 सितम्बर सोमवार को दोपहर 2 बजे से भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई है। बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने पूर्व विधायक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल संगठन प्रभारी, आईटी सेल, सोशल मीडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक, नगर निगम, नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित बैठक में अपेक्षित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आवश्यक रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.