कजरारी आंखें, गले में बड़ी-बड़ी मालाएं, प्रयागराज के माघ मेले में इस बार 'बासमती' का जलवा

Updated on 31-12-2025 11:30 AM
प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के दौरान चर्चा में आई मोनालिसा तो आपको याद होगी। मध्‍य प्रदेश से रुद्राक्ष की माला बेचने प्रयागराज आई वह लड़की रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। अब तो वह फिल्‍मों में भी काम कर रही है। मोनालिसा की तरह एक और लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वह भी माघ मेले में नीम की दातून और माला बेचने आई है। कोई इसे 'बासमती' तो कोई 'सपना' कहकर बुला रहा है। कोई इसे 'नई मोनालिसा' भी कह रहा है
बासमती की कजरारी आंखें भी मोनालिसा जैसी ही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद माघ मेले में मौजूद बासमती मीडियावालों के कैमरे से घिर गई है। उसका कहना है कि दिन भर लोग उसका इंटरव्‍यू लेते रहते हैं। ऐसे में उसका काम प्रभावित हो रहा है। बासमती ने गले में बड़ी बड़ी मालाए पहन रखी हैं। नाक में तीन नथ और कान में कुंडल पहना रखा है। उसके चेहरे का मेकअप देखकर लोग प्रभावित हो रहे हैं।


भीड़ की वजह से रुक गई कमाई

सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए लोग बासमती की तुलना मोनालिसा से कर रहे हैं। दोनों साधारण पृष्‍ठभूमि से आई हैं। बासमती का कहना है कि चारो तरफ कैमरे, भीड़ और सवालों की वजह से उसकी कमाई रुक गई है। लोग उसके पास दातून और माला खरीदने नहीं बल्कि बातचीत करने और वीडियो बनाने आ रहे हैं।


बॉलीवुड पहुंच गई मोनालिसा

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में महाकुंभ के दौरान इसी तरह मोनालिसा भी फेमस हुई थी। उसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि एक फिल्‍म निर्देशक ने उसे बॉलीवुड बुला लिया। वह उनकी फिल्‍म में इस समय शूटिंग कर रही है। मोनालिसा के पास इतने लोग वीडियो बनाने के लिए आने लगे थे कि उसके पिता परेशान हो गए। उन्‍होंने उसको बीच में वापस घर भी भेज दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.