पनडुब्बी में ब्लास्ट, दर्दनाक मौतें... फिर भी नहीं सुधरी ओशनगेट! टाइटैनिक की सैर के लिए दोबारा यात्रियों को बुलाया

Updated on 01-07-2023 06:48 PM
वॉशिंगटन : ओशनगेट कंपनी अभी भी अपनी वेबसाइट पर टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए अभियानों का विज्ञापन कर रही है। कंपनी जून 2024 में जहाज के मलबे को देखने के लिए दो मिशन प्लान कर रही है। वेबसाइट के अनुसार 2023 के मिशन अभी चल रहे हैं जिनसे जुड़ी तारीखों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। वेबसाइट के मुताबिक यात्रियों के साथ फ्रांसीसी गोताखोर पीएच नार्जियोलेट भी शामिल हो सकते हैं, जो इस महीने की शुरुआत में टाइटन सबमर्सिबल हादसे में मरने वाले लोगों में शामिल हैं।

टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए गोता लगाते हुए ओशनगेट की सबमर्सिबल में विस्फोट हो गया था, जिसमें पांच यात्रियों की मौत हो गई थी। पानी में उतरने के लगभग दो घंटे बाद पनडुब्बी का अपने जहाज से संपर्क टूट गया था। सभी यात्रियों को खोजने और बचाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया था। कंपनी के सीईओ स्टॉकटन रश भी सबमरीन में सवार थे। गुरुवार को आई खबरों में बताया गया कि समुद्र में 12,500 फीट नीचे टाइटन पनडुब्बी का मलबा मिला है।

पुराने यात्रियों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

यूएस कोस्ट गार्ड ने टाइटन पनडुब्बी के मलबे से मानव अवशेष मिलने की पुष्टि की है। अमेरिका और कनाडा के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि सबमर्सिबल कैसे और क्यों फटा। सबमरीन के पहली बार गायब होने के बाद से इसकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं जाहिर की गई थीं और कई पुराने यात्रियों ने इस पर सवाल उठाए थे। टाइटन सबमरीन दुर्घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

इतिहास का सबसे बड़ा समुद्री हादसा

अपनी पहली यात्रा पर निकला टाइटैनिक जहाज 14 अप्रैल 1912 को डूब गया था। इसे इतिहास का सबसे बड़ा समुद्री हादसा माना जाता है। उस वक्त टाइटैनिक दुनिया का सबसे बड़ा जहाज था। टाइटैनिक को बनाने में तीन साल का वक्त लगा था और इसमें 15 लाख पाउंड का खर्च आया था। इस पर 2200 लोग सवार थे और लगभग 1500 लोगों की मौत हो गई थी। यह एक विशालकाय हिमखंड से टकराने के बाद दो हिस्सों में टूट गया था और उत्तरी अटलांटिक महासागर में डूब गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.