ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर ने तरुण तहिलियानी के साथ मिलाया हाथ

Updated on 14-09-2020 11:10 PM

मुंबई : ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर और असाधारण डिजाइनर तरुण तहिलियानी के बीच उनके इस इंडस्ट्री में 25 साल पूरे करने के जश्न के रूप में अपनी तरह की पहली डिजिटल साझेदारी की गई। पिछले कई सालों से, ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर ने भारतीय डिजाइन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय डिजाइनर कम्युनिटी के साथ सहयोग करते हुए, भारत में फैशन उद्योग के लिए बैंचमार्क स्थापित किया है। यह टूर वर्षों से पारंपरिक रनवे शो से लेकर फैशन फैस्टिवल तक विकसित हुआ है और आज, इन अनोखे समय में, तरुण तहिलियानी के साथ मिलकर डिजिटल साझेदारी करते हुए, और माय आइडेंटिटी, माय प्राइड की एक कहानी का जश्न मनाया गया।

इस शाम में अपने शिल्प और विरासत के गौरवान्वित करने वाले तत्वों को प्रदर्शित किया गया, यह शाम आधुनिक होने के साथ एक इकाई के रूप में 'स्ट्रीम ऑफ़ कॉन्शियसनेस' भी थी। उनके अनुभव ने दुनिया का अनुसरण करते हुए एक व्यक्ति के जीवन में 'इनफाइनाइट' संभावनाओं के विचार को उजागर किया। अपनी तरह के हाइब्रिड फैशन अनुभव ने सभी ग्लैमर और ग्लिट्ज़ को एक प्रभावशाली कहानी के साथ डिजिटल प्रीमियर के माध्यम से जीवंत किया

फैशन के एक नाटकीय रूपान्तरण के माध्यम से, मेन्सवियर और वुमेन्सवियर में 25 मॉडल्स ने 25 खूबसूरत लुक्स प्रस्तुत किए। जो कि तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन किए गए भव्य कस्टम सेट में, उनकी 25 साल की यात्रा को प्रदर्शित करता है। यह कहानी जीवन चक्र, डिजाइनर की प्रेरणाओं, स्टूडियो के अतीत और भविष्य में इसके विकास को सलाम करते हुए पेश की गई। यह कहानी ब्रांड का सच्चा प्रतिनिधित्व करती हैयह आधुनिक कपड़ों के साथ 'प्राइड' का एक सम्मोहक अनुभव पेश करने वाली शाम थी, इसमें समकालीन स्वरूप के साथ-साथ एतिहासिक सौंदर्य को शामिल करते हुए चोटियों, बिंदियों आदि एक्सेसरीज का उपयोग किया गया था

इस अवसर पर बोलते हए, ईशविंदर सिंह, जीएम मार्केटिंग, पेरनोड रिकार्ड इंडिया, ने कहा, “ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर पिछले 15 वर्षों से फैशन और स्टाइल के क्षेत्र में अद्वितीय अनुभव पेश कर रहा है। हमने तरुण के साथ एक लंबी और विशेष यात्रा तय की है, और आज, जैसा कि वह इंडस्ट्री में 25 साल मना रहे हैं, हम अपने ग्राहकों के लिए उनके घर के सुकून में इस शो का अनुभव पेश करने के लिए समान रूप से उत्साहित हैं। हमने पिछले दो वर्षों से 'प्राइड की यात्रा जारी रखी है, और इस वर्ष भी 'माइ आइडेंटिटी, माइ प्राइड' को केंद्र में रखते हुए जारी है।"

 'माय आइडेंटिटी, माय प्राइड ' के इर्द-गिर्द एक सहज कहानी को बुनते हए तरुण तहिनियानी ने कहा, “किसी की पहचान से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है, यही वह अभिव्यक्ति है जो आपको दुनिया से अलग बनाती है। यह साझेदारी मेरी यात्रा और बेशुमार प्रेरणाओं का उत्सव है जिसने पिछले कई वर्षों से मुझे प्रेरित किया है। ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर 2020 के साथ, अपनी साझेदारी के दौरान मुझे यह बताने में बेहद गर्व महसूस हो रहा है कि मैं कौन हूं और आज कहां खड़ा हूं। क्योंकि यह साझेदारी मुझे गर्व के साथ अपनी पहचान का जश्न मनाने का मौका देती है।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.