हिन्द-प्रशांत बैठक से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचे ब्लिंकन, क्वाड विदेश मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

Updated on 10-02-2022 05:59 PM



मेलबर्न । ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री ने बुधवार को कहा हिन्द-प्रशांत क्षेत्र की चुनौतियों पर बातचीत करने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन बुधवार को मेलबोर्न पहुंचे। गौरतलब है कि यूक्रेन में रूसी घुसपैठ को लेकर पैदा हुए माहौल के बीच ऑस्ट्रेलिया में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की यह बैठक हो रही है। ब्लिंकन बुधवार को मेलबर्न पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मारीस पायने के अलावा ‘क्वाड’ के अन्य सदस्यों भारत और जापान के विदेश मंत्रियों से भी होनी है। हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के चार लोकतंत्रों (अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान) के बीच यह चौथी मंत्रिस्तरीय बैठक है। क्वाड का लक्ष्य क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच संतुलन बनाना है। गौरतलब है कि ब्लिंकन ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर आने वाले बाइडन प्रशासन के वरिष्ठतम सदस्य हैं। गौरतलब है कि यूक्रेन को लेकर वाशिंगटन और मॉस्को के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बैठक हो रही है। पायने ने कहा कि इस बैठक चीन के लिए संदेश है कि हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण चुनौती बना हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.