शतरंज में चलीं दमदार चालें: लक्ष्मण, हितेश और महादेव अगले दौर में

Updated on 07-04-2026 12:04 PM
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2 के तहत आयोजित स्व. योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता में मुकाबले रोमांचक मोड़ पर पहुंच गए हैं। दूसरे दिन सोमवार को खेले गए मैचों में लक्ष्मण लेखवानी, हितेश मेहता और महादेव तिवारी ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। नॉकआउट चरण में हर चाल निर्णायक साबित हो रही है, जिससे मुकाबले बेहद दिलचस्प बन गए हैं। पहले मैच में लक्ष्मण लेखवानी और पुरुषोत्तम मनहर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लंबे समय तक बराबरी रहने के बाद एंडगेम में लक्ष्मण ने संयम दिखाते हुए जीत हासिल की।दूसरे मुकाबले में हितेश मेहता ने संदीप वर्मा को कड़े संघर्ष के बाद मात दी। करीब एक घंटे तक चले इस मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में हितेश ने सटीक चालों के दम पर बाजी मार ली।तीसरे मुकाबले में महादेव तिवारी ने नरेंद्र बंगाले को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। शुरुआती बढ़त के बावजूद नरेंद्र दबाव बनाए रखने में सफल नहीं हो सके और महादेव ने शानदार वापसी करते हुए मैच जीत लिया।मैच के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुकाबलों के निर्णायक विजय मिश्रा, शंकर चंद्राकर और सुखनंदन बंजारे रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई नगर पालिक निगम के मुख्य कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार 2026 के तहत शिविर लगाया गया। शुक्रवार को आयोजित इस शिविर में जोन-1 नेहरू नगर इलाके के अलग-अलग वार्डों…
 09 May 2026
रायपुर, प्रदेश में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की टीम इसी महीने मनेंद्रगढ़, जशपुर, कवर्धा, जांजगीर-चांपा और दंतेवाड़ा का…
 09 May 2026
बलरामपुर, बलरामपुर जिले में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने नाराजगी जताई है। वाड्रफनगर ब्लॉक में आयोजित सुशासन तिहार के सार्वजनिक मंच से विधायक ने अधिकारियों को…
 09 May 2026
रायपुर, रायपुर में लोगों की शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। नगर निगम के सभी 10…
 09 May 2026
महासमुंद, छत्तीसगढ़ के चार जिलों महासमुंद, दुर्ग, धमतरी और जांजगीर-चांपा में 24 चोरियां करने वाला शातिर चोर पकड़ा गया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 163 ग्राम सोना, ढाई किलो चांदी,…
 09 May 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम कमिश्नर के निज सहायक की कपड़ा फटते तक पिटाई की गई है। कर्मचारी ने वॉट्सएप पर देवी देवताओं और धर्म गुरुओं पर गलत कमेंट किए…
 09 May 2026
सूरजपुर। राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम…
 09 May 2026
सूरजपुर। जिले के युवा प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं खेल और युवा कल्याण विभाग सूरजपुर…
 09 May 2026
सूरजपुर। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने की पवित्र भावना के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिले…
Advt.