इस्लामोफोबिया फैला रही बॉलीवुड फिल्म 'सूर्यवंशी' : पाक अदाकारा महविश

Updated on 18-11-2021 09:18 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान की अदाकारा महविश हयात ने नई रिलीज बॉलीवुड फिल्म 'सूर्यवंशी' फिल्म के तथ्यों को लेकर हमला बोला हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह फिल्म इस्लामोफोबिया को बढ़ावा देती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि महविश हयात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की गर्लफ्रेंड हैं।

महविश ने  ट्विटर पर लिखा, 'बॉलीवुड की हालिया फिल्म 'सूर्यवंशी' इस्लामोफोबिया को बढ़ावा देती है। हॉलीवुड में चीजें बदल रही हैं और मुझे उम्मीद है कि सीमा पार के लोग भी इसका पालन करेंगे। जैसा कि मैंने कहा है, अगर सही तरीके से नहीं दिखा सकते तो कम से कम मुसलमानों को दिखाने के तरीके को लेकर निष्पक्ष रहें। नफरत नहीं पुल बनाओ!' 'सूर्यवंशी' में अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दाऊद पाकिस्तानी अभिनेत्री महविश हयात के साथ रिलेशनशिप में है। यह भी कहा जा रहा था कि इस खबर के सामने आने से डॉन गुस्से में है और इस बात की जांच करा रहा है कि यह जानकारी सार्वजनिक कैसे हुई। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उम्र में दाऊद से 27 साल छोटी महविश इस वक्त उसकी सबसे बड़ी कमजोरी है।

इस बारे में चर्चा दरअसल पिछले साल शुरू हुई थी जब महविश को नागरिक सम्मान 'तमगा--इम्तियाज' दिए जाने पर सवाल उठने लगे थे। बताया जाता है कि दाऊद महविश को एक आइटम सॉन्ग में देखने के बाद फिदा हो गया और कहा जाता है कि इसके बाद उसने महविश को कई बड़े प्रॉजेक्ट्स दिलाने में मदद की।

महविश की पहचान लोड वेडिंग, पंजाब नहीं जाऊंगी और ऐक्टर-इन-लॉ जैसी फिल्मों से बनी। जल्द ही कहा जाने लगा कि महविश की मदद कराची का कोई प्रभावशाली शख्स कर रहा है जिसके तहरीक--इंसाफ पार्टी के साथ अच्छे संबंध हैं। बाद में दावा किया गया कि वह शख्स दाऊद ही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.