पाकिस्तान में 2 अलग-अलग स्थानों पर बम विस्फोट, दो पुलिसकर्मियों की मौत कई घायल

Updated on 14-11-2021 11:14 PM

पेशावर पाकिस्तान में 2 अलग-अलग स्थानों पर हुए बम विस्फोटों में दो पुलिसकर्मियों की मौत दो पुलिस अधिकारियों सहित 7 लोग घायल हुए है। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अशांत कबायली इलाके में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में बांध की रखवाली कर रहे दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई।जिला पुलिस प्रमुख ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में बाजौर जिले के राघागन बांध पर पुलिस के दो सिपाही गश्त कर रहे थे, कि तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने रिमोट-कंट्रोल डिवाइस का उपयोग करके बम विस्फोट किया, जिसके कारण दोनों पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि पाकिस्तान का बाजौर जिला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक--तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का गढ़ रहा है। टीटीपी अफगानिस्तान-पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में काफी सक्रिय है।टीटीपी के आतंकवादी एक दशक से भी अधिक समय से पाकिस्तान के सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों में शामिल रहे हैं।

उधर, बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रिमोट संचालित बम में विस्फोट होने से दो पुलिस अधिकारियों सहित सात लोग घायल हुए है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उच्च सुरक्षा वाले इलाके नवा किल्ली के नजदीक पुलिस वैन को निशाना बनाकर बम में विस्फोट किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि करीब चार-पांच किलोग्राम वजनी बम सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल में लगाया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘निशाना पुलिस ईगल स्क्वाड वैन थी और जब वाहन वहां से गुजरा तब बम में रिमोट कंट्रोल के जरिए विस्फोट कर दिया गया।'' अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में सात लोग घायल हुए हैं जिनमें से दो पुलिस अधिकारी हैं। घायलों को क्वेटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.