इजराइल में 3 बसों में बम धमाके:आतंकी हमले का शक, पार्किंग में खाली खड़ी थी बसें

Updated on 21-02-2025 11:56 AM

इजराइल की राजधानी तेल अवीव में गुरुवार देर रात 3 बसों में सिलसिलेवार बम धमाके हुए।। ये बसें बाट याम और होलोन इलाकों की पार्किंग में खाली खड़ी थी। धमाकों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने आतंकी हमले की आशंका जताई है। दो अन्य बसों में भी बम मिले हैं।

इजराइली पुलिस ने कहा कि कुल पांच बम एक जैसे थे और टाइमर से लैस थे। बम स्क्वॉड ने निष्क्रिय किए गए बमों को सुरक्षित तरीके से हटा दिया है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक बम शुक्रवार सुबह धमाके के लिए रखे गए थे। लेकिन इनके टाइमर गलत तरीके से सेट किए गए थे, जिससे रात में विस्फोट हो गया।

धमाकों के बाद नेतन्याहू ने इजराइल डिफेंस फोर्सेस को वेस्ट बैंक में उग्रवादी ठिकानों में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू करने का आदेश दिया है। सरकार ने सुरक्षा के मद्देनजर देशभर में बस और रेल सर्विस को रोक दिया है।

बस कंपनी का बयान- ड्राइवर के उतरते ही धमाका

डैन बस कंपनी के निदेशक ओफिर करनी ने मीडिया को बताया कि,

QuoteImage

धमाके वाली बसों में से एक बस में सवार यात्री ने पिछली सीट पर एक संदिग्ध बैग देखा था। उसने ड्राइवर को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि वे डिपो में पहुंचे, बस से उतरे और बाहर निकलते ही बस में धमाका हो गया।

QuoteImage

तेल अवीव के पुलिस हेड सरगारोफ ने वेस्ट बैंक से आतंकी हमला होने का शक जताया है। सरगारोफ ने बताया कि, एक्सप्लोसिव डिवाइस पर कुछ लिखा हुआ था। हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन पर बदला लेने की धमकी लिखी थी।

वेस्ट बैंक में पिछले महीने से ऑपरेशन चला रहा इजराइल

इजराइली सेना 21 जनवरी से वेस्ट बैंक के उत्तर-पश्चिमी इलाके में आयरन वॉल नाम से एक बड़ा सैन्य अभियान चला रही है। यह ऑपरेशन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण के 1 दिन बाद ही शुरू हो गया था।

7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक में संदिग्ध फिलिस्तीनी उग्रवादियों पर कई छापे मारे हैं। फिलिस्तीनियों की इजराइल में एंट्री भी रोक दी है।

वेस्ट बैंक के उत्तरी शहर टुलकारेम के अल-कासिम ब्रिगेड्स ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया कि हम अपने शहीदों का बदला लेना कभी नहीं भूलेंगे। जब तक हमारी जमीन पर कब्जा है। हालांकि ग्रुप ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

कल हमास ने 4 इजराइली बंधकों के शव लौटाए

तेल अवीव में बम विस्फोट गुरुवार को 4 इजराइली बंधकों के शव लौटाने के बाद हुए। इन बंधकों में शिरी बिबास और उनके 2 बच्चे एरियल बिबास और केफिर बिबास शामिल हैं।

7 अक्टूबर 2023 को जब हमास ने इन्हें बंधक बनाया था, तब एरियल की उम्र 4 साल और केफिर की उम्र 9 महीने थे। इन बच्चों के पिता यार्डेन बिबास को इस महीने की शुरुआत में रिहा किया गया था।

चौथा शव 83 साल के ओडेड लिफिशट्ज का है। उन्हें उनकी पत्नी योचेवेड के साथ किबुत्ज नीर ओज से अगवा कर लिया गया था। योचेवेड को हमान ने 24 अक्टूबर 2023 को रिहा कर दिया था। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.